Homeभारतमध्यप्रदेशखरगोन: ग्रामीणों ने चोर को पकड़ा और उतारे कपड़े, सिर पर पेटी...

खरगोन: ग्रामीणों ने चोर को पकड़ा और उतारे कपड़े, सिर पर पेटी रखकर पूरे गांव में घुमाया; राहुल के खिलाफ दर्ज हैं नौ केस

खरगोन के एक घर में चोरी की वारदात हुई थी। लोगों ने स्थानीय युवक राहुल को चोरी की पेटी के साथ पकड़ लिया। इसके बाद माथे पर पेटी रखकर उसे पूरे गांव में घुमाया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। साथ ही जूलरी खरीदने वाले पर भी एफआईआर हुई है।

हाइलाइट्स

एमपी के खरगोन में ग्रामीणों ने चोर को पकड़ा
चोरी की पेटी के साथ आरोपी राहुल को पकड़ा गया
ग्रामीणों ने उसके पैंट उतारे और सिर पर पेटी रखकर घुमाया
आरोपी राहुल को पुलिस ने किया गिरफ्तार, उस पर पहले से नौ केस दर्ज

मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में चोरी के संदेह में पकड़े गए एक युवक को ग्रामीणों द्वारा कथित रूप से पीटने और सिर पर चोरी की पेटी रखकर गांव में घुमाने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी राहुल के खिलाफ पहले से नौ आपराधिक मामले दर्ज होने की जानकारी सामने आई है।

घर से नकदी और जेवर की चोरी

भीकनगांव के एसडीओपी केतन अडलक ने बताया कि टोकना बेड़ा निवासी राकेश सेनानी बुधवार को अपनी बेटी को छात्रावास छोड़ने गए थे। वापस लौटने पर उन्होंने पूरे घर को अस्त व्यस्त पाया। घर से नकदी और जेवर से भरी दो पेटियां गायब पाईं। इसकी जानकारी ग्रामीणों को देने के बाद कुछ लोग संदिग्ध की तलाश में जुट गए।

चोरी की पेटियों के साथ पकड़ा

एसडीओपी ने बताया कि ग्रामीणों ने राहुल को गांव से कुछ दूरी पर चोरी की पेटियों के साथ पकड़ लिया। आरोप है कि ग्रामीणों ने उसके साथ मारपीट की। पूछताछ में राहुल ने कथित तौर पर बताया कि चोरी किए गए करीब 1.10 किलोग्राम चांदी के आभूषण उसने स्थानीय ज्वेलर प्रणव सोनी को बेच दिए हैं।

सिर पर पेटी रखकर घुमाया

इसके बाद ग्रामीणों ने राहुल सावनेर को बांधकर उसके सिर पर चोरी की पेटी रखी और उसे गांव में घुमाते हुए बड़े कैलाश ज्वेलर्स की दुकान तक ले गए। इस दौरान उसके साथ कथित तौर पर मारपीट भी की गई। ज्वेलर की दुकान पर पहुंचने के बाद स्थिति बिगड़ गई, जिसके बाद सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।

राहुल को किया गिरफ्तार

खरगोन पुलिस ने राहुल को गिरफ्तार कर लिया है। राहुल के खिलाफ खरगोन और खंडवा के छह थाना क्षेत्रों में पहले से नौ अपराध दर्ज हैं। वहीं, चोरी का सामान खरीदने के आरोप में ज्वेलर प्रणव सोनी के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने उसके पास से कथित तौर पर खरीदे गए चांदी के आभूषण बरामद कर जब्त किए हैं।

अडलक ने बताया कि राहुल के साथ ग्रामीणों द्वारा की गई मारपीट और उसे गांव में घुमाने की शिकायत भी पुलिस को मिली है। वायरल वीडियो की जांच कर इसमें शामिल लोगों की पहचान की जा रही है। जांच में जिन लोगों की भूमिका सामने आएगी, उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments