Homeभारतमध्यप्रदेशशादी से इनकार पर की हत्या, फिर झाड़ियों में फेंका शव... ग्वालियर...

शादी से इनकार पर की हत्या, फिर झाड़ियों में फेंका शव… ग्वालियर में छात्रा की हत्या का ऐसे खुला राज

ग्वालियर के कम्पू थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय नाबालिग छात्रा की हत्या का पुलिस ने 12 घंटे में खुलासा कर दिया. पुलिस ने मुख्य आरोपी ईशान खान और उसके साथी अरवाज खान को गिरफ्तार किया है.

मध्यप्रदेश ग्वालियर कम्पू थाना क्षेत्र के कैंसर पहाड़िया पर 16 साल की नाबालिग की हत्या की सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने 12 घंटे में पर्दाफाश कर दिया है. प्रेम-प्रसंग और शादी से इनकार करने पर युवती का गला घोंटकर हत्या की गई और शव झाड़ियों में फेंक कर आरोपी फरार हो गए थे. कम्पू पुलिस ने मुख्य आरोपी ईशान खान और उसके साथी अरवाज खान को गिरफ्तार कर घटना में इस्तेमाल बलेनो कार जब्त कर ली है.

मृतका मूल रूप से अवाडपुरा की रहने वाली थी, 8वीं क्लास की छात्रा थी. घर की आर्थिक स्थिति ठीक न होने से वह नया बाजार स्थित मणी साड़ी की दुकान पर काम करती थी. परिजनों के मुताबिक 30 अगस्त रविवार सुबह 9 बजे वह रोज की तरह दुकान पर गई थी. लेकिन रात 8 बजे तक घर नहीं लौटी तो चिंता हुई. दुकानदार ने बताया कि वह काफी पहले निकल चुकी है. रिश्तेदारों और आसपास तलाश करने के बाद देर रात 12 बजे परिजनों ने कम्पू थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई और महलगांव निवासी ईशान खान पर शक जताया.

31 अगस्त सोमवार सुबह राहगीरों ने कैंसर पहाड़िया की सड़क किनारे झाड़ियों में शव पड़ा देखा और पुलिस को सूचना दी. पुलिस फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची. गले पर कसने के निशान मिले. परिजनों को बुलाकर शिनाख्त कराई गई तो मृतका की पहचान अनन्या (परिवर्तित नाम) के रूप में हुई. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. परिजनों का आरोप है कि आरोपी ईशान खान मृतका से शादी करने का दबाव बना रहा था, जबकि युवती राजी नहीं थी. इसी को लेकर वह धमकी भी दे रहा था. 30 अगस्त की रात उसकी कार युवती के घर के आसपास भी देखी गई थी.

परिजनों ने पुलिस को आरोपी का मोबाइल भी सौंपा है जिसमें दोनों के बीच के ऑडियो और व्हाट्सएप चैट हैं. SSP ग्वालियर धर्मवीर सिंह के निर्देश पर ASP शहर, CSP इंदरगंज रोबिन जैन और CSP विश्वविद्यालय रवि भदौरिया के मार्गदर्शन में 5 टीमें बनाई गईं. CCTV फुटेज और मुखबिर तंत्र की मदद से महलगांव गली नंबर-3 से दोनों आरोपियों को पकड़ा गया.

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि 30 अगस्त की शाम 6 बजे वे परिचित से बलेनो कार मांगकर लाए, साड़ी दुकान की रेकी की और रात करीब 9 बजे KRG कॉलेज के पास से युवती को जबरदस्ती कार में बैठा लिया. कैंसर पहाड़िया ले जाकर गला दबाकर हत्या कर दी और रात 11 बजे कार वापस कर दी. CSP रोबिन जैन का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ जारी है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments