श्री नाडोल आशापुरा माताजी धाम के लिए चैनई से पैदल यात्री का गाजते बाजते नास्ते जुमते हुए शुभारंभ 3 हजार से अधिक किलोमीटर पैदल यात्रा करते हुए पहुंचेंगे नाडोल धाम
आज चैनई माली समाज से श्री नाडोल आशापुरा माताजी धाम के लिए पिण्टु भाई जावाल,राजु भाई सवणा,मनीष भाई माली ओड़ा,चैनई से 3000 हजार किलोमीटर पैदल यात्रा लगभग 60 दिन में नाडोल धाम पहुंचेंगे यात्री।
आज सुबह गाजते बाजते नास्ते जुमते हुए आशापुरा माताजी के भक्तों के साथ नाडोल धाम के लिए रवाना हुए हैं।उनका माली समाज द्वारा स्वागत एवं माताजी की भव्य आरती का आयोजन किया गया।
पिण्टु भाई ने बताया की आज सुबह 8 बजे पैदल यात्रा का प्रस्थान हुआ।और आज रात्रि पुनमवली में रात्रि विश्राम रहेगा।
श्री सुराणा आशापुरा माताजी पैदल संघ नाडोल सोनाणा के मुख्य सदस्य के विक्रम सुराणा,व समस्त ग्रुप की और से पैदल यात्रा को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
आशापुरा माताजी से पैदल यात्रा निर्विघ्न सम्पन्न हो, ऐसे माताजी से प्रार्थना की।

