Homeभारतमध्यप्रदेशरीवा के एक निजी अस्पताल में बड़ा हादसा, पहली मंजिल से टूटकर...

रीवा के एक निजी अस्पताल में बड़ा हादसा, पहली मंजिल से टूटकर नीचे गिरी लिफ्ट, एक मरीज की मौत

रीवा के एक निजी अस्पताल में बड़ी लापरवाही सामने आई है। नेशनल हॉस्पिटल में लिफ्ट गिरने से एक मरीज की मौत हो गई है। इसके बाद परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। प्रशासन की समझाइश के बाद मामला शांत हुआ है।

हाइलाइट्स

रीवा में निजी नेशनल हॉस्पिटल में हुआ बड़ा हादसा
पहली मंजिल से लिफ्ट टूटकर नीचे गिरी
हादसे में एक मरीज की दर्दनाक मौत
परिजनों ने जमकर किया अस्पताल में हंगामा

रीवा: मध्य प्रदेश के रीवा स्थित एक निजी नेशनल हॉस्पिटल में मरीज की जान चली गई है। इसमें पूरी तरह से अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही है। शनिवार की रात एक मरीज अस्पताल में इलाज करवाने पहुंचा था। इस दौरान लिफ्ट टूटकर नीचे गिर गई है। हादसे में मरीज की जान चली गई है।

मरीज की चली गई जान

दरअसल, शनिवार की रात मरीज लिफ्ट से ऊपर जा रहा था। तभी लिफ्ट टूट गई। मरीज नीचे गिरा और मौत हो गई। साथ में जो थे, वह भी हताहत हुए हैं। मरीज की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा कर दिया। एक घंटे हंगामा मचा रहा। पुलिस पहुंची और मामले को शांत कराया है।

रीवा का है नामी निजी अस्पताल

नेशनल हॉस्पिटल रीवा का सबसे नामी अस्पताल है। इसके संचालक डॉ अखिलेश पटेल हैं। अस्पताल हमेशा किसी न किसी वजहों से विवादों में रहती है। यहां मरीजों का कैंसर का इलाज होता है। हालांकि इस बार अस्पताल की लापरवाही के कारण एक मरीज की जान चली गई।

लिफ्ट का मेंटेनेंस नहीं होने का आरोप

आरोप लग रहे हैं कि लिफ्ट का मेंटेनेंस नहीं करवाया था। इस लापरवाही की सजा मरीज को भुगतनी पड़ी। मरीज का नाम सुरेश सेन उम्र 50 वर्ष निवासी लालपुर, अमरपाटन जिला मैहर है। वह करीब 8 बजे परिजनों के साथ अस्पताल पहुंचा था। वह इलाज कराने आया था। उसे अस्पताल के ऊपरी तल पर ले जाया जा रहा था। जैसे ही सभी लिफ्ट में सवार हुए और ऊपर चलने लगे। तभी लिफ्ट अचानक से भरभरा कर नीचे गिर गई।

पहली मंजिल से लिफ्ट नीचे जा गिरी

पहली मंजिल से लिफ्ट नीचे जा गिरी। इस लिफ्ट में सवार और लोग तो बच गए लेकिन जो बीमार मरीज सुरेश सेन था, मौत हो गई। इस हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। परिजनों ने इस लापरवाही पर हंगामा खड़ा कर दिया। अफरा तफरी मच गई। समान पुलिस को भी सूचना दी गई। कुछ ही देर में पुलिस भी पहुंच गई। हंगामा जारी रहा। पुलिस ने समझाइश दी। इसके बाद ही मामला शांत हुआ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments