Homeभारतमध्यप्रदेशनेपाल में फंसे लोगों की मदद के लिए दिल्ली में एमपी सरकार...

नेपाल में फंसे लोगों की मदद के लिए दिल्ली में एमपी सरकार ने बनाया कंट्रोल रूम, हेल्पलाइन नंबर जारी

नेपाल बाढ़ में मध्य प्रदेश के लोग भी फंसे हुए हैं। उनकी मदद के लिए एमपी सरकार ने दिल्ली में कंट्रोल रूम बनाया है। साथ ही हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है। उन नंबरों पर कॉल कर लोग मदद मांग सकते हैं।

हाइलाइट्स

नेपाल बाढ़ में मध्य प्रदेश के लोग भी फंसे
एमपी सरकार ने दिल्ली में कंट्रोल रूम स्थापित किया
फंसे लोगों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी
हेल्पलाइन नंबर: 011-26772005 पर कर सकते हैं कॉल

भोपाल: नेपाल में विनाशकारी बाढ़ से भयंकर तबाही आई है। भारत के अलग-अलग राज्यों से वहां घूमने गए लोग फंस गए हैं या लापता हैं। बताया ज रहा है कि मध्य प्रदेश के लोग भी वहां फंसे हुए हैं। लेकिन अभी तक उनकी संख्या के बारे में जानकारी नहीं है। नेपाल की त्रासदी पर सीएम मोहन यादव ने दुख जताया है।

एमपी के लोग भी नेपास में फंसे

इस त्रासदी के बीच मध्यप्रदेश के कई निवासी भी वहां फंसे हुए हैं। सीएम मोहन यादव ने कहा है कि राज्य सरकार संकट के समय अपने नागरिकों के साथ खड़ी है। सरकार जनता के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। इसलिए सरकार ने जनता की सुविधा के लिए हर संभव व्यवस्था की है।

दिल्ली में कंट्रोल रूम स्थापित

राज्य सरकार ने नेपाल में आई आपदा के बीच मध्यप्रदेश वासियों की मदद के लिए नई दिल्ली में कंट्रोल रूम स्थापित किया है। इस कंट्रोल रूम के माध्यम से प्रभावितों को हर संभव सहायता मुहैया कराई जाएगी।

हेल्पलाइन नंबर जारी

सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर, व्हाट्सएप नंबर और ईमेल आईडी जारी किए गए हैं। हेल्पलाइन नंबर: 011-26772005, व्हाट्सएप नंबर: 9818963273 और recp1mpbhawan@mp.gov.in ये हैं। नेपाल में फंसे नागरिक या उनके परिजन सहायता और जानकारी के लिए इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।

गौरतलब है कि नेपाल बाढ़ में अभी तक 175 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 1500 लोगों के लापता होने की खबर है। भारत सरकार भी वहां के लोगों की मदद कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments