Homeभारतमध्यप्रदेशफायर ब्रिगेड बनी विधायक जी का वाशिंग सेंटर, दमकल के पानी से...

फायर ब्रिगेड बनी विधायक जी का वाशिंग सेंटर, दमकल के पानी से चमकाई गई गाड़ी

मध्य प्रदेश के सिंगरौली से बीजेपी विधायक रामनिवास शाह के सरकारी आवास के बाहर उनकी निजी इनोवा कार को दमकल की गाड़ी से धोए जाने का वीडियो वायरल हुआ है. सरकारी संसाधनों के दुरुपयोग पर उठे सवालों के बीच विधायक ने ड्राइवर को डांटने की बात कहकर पल्ला झाड़ लिया.

मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले से सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. सिंगरौली (विधानसभा सीट 80) से भारतीय जनता पार्टी के विधायक रामनिवास शाह के बिलौंजी स्थित शासकीय आवास के बाहर उनकी निजी इनोवा कार को नगर निगम के दमकल (फायर ब्रिगेड) वाहन से धोते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

वायरल हो रहे 23 और 12 सेकेंड के वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि फायर ब्रिगेड के तीन कर्मचारी दमकल वाहन के हाई-प्रेशर पाइप से सड़क पर खड़ी विधायक की निजी इनोवा कार की धुलाई कर रहे हैं.

आपातकालीन सेवाओं के लिए इस्तेमाल होने वाली दमकल गाड़ी और कर्मचारियों को विधायक की कार धोते देख स्थानीय निवासियों ने इसका वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया की सुर्खियां बना हुआ है. आम जनता इस पर कड़ी आपत्ति जताते हुए इसे टैक्सपेयर्स के पैसों और सरकारी संसाधनों का खुला दुरुपयोग बता रही है.

विधायक रामनिवास शाह की सफाई

इस पूरे विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए बीजेपी विधायक रामनिवास शाह ने कहा, “वीडियो हमने भी देखा है. कोई भी विधायक या सांसद अपनी गाड़ी अपने हाथों से तो धोता नहीं है. ड्राइवर ने मुझे बताया कि दमकल की गाड़ी नगर निगम महापौर/अध्यक्ष के घर में पानी भरने आई थी. संयोग से मेरी गाड़ी वहां खड़ी थी, तो उसने थोड़ा सा पानी मार दिया. मैंने ड्राइवर को डांटा है कि यह सब काम नहीं करना चाहिए, बस इतनी ही बात है.”

विधायक भले ही इसे मामूली बात बताकर टालने की कोशिश कर रहे हों, लेकिन आपातकालीन गाड़ियों के इस तरह निजी कामों में इस्तेमाल को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा कम होने का नाम नहीं ले रहा है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments