Homeभारतमध्यप्रदेशरीवा: ड्रम पर शव रखकर पार कराया उफनता नदी, बाढ़ जैसी स्थिति...

रीवा: ड्रम पर शव रखकर पार कराया उफनता नदी, बाढ़ जैसी स्थिति में बेबस लोग, पंचायत से नहीं मिली मदद

मध्य प्रदेश के रीवा जिले में प्रशासन के इंतजामों की कलई खुल गई है। मृत व्यक्ति के शव को पानी में ड्रम पर रखकर ले जाया गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत से हमलोगों ने मदद मांगी थी लेकिन मदद नहीं मिली है।

हाइलाइट्स

रीवा में भारी बारिश के बाद अधिकांश इलाकों में बाढ़ की स्थिति
बाढ़ और पानी की वजह से लोगों का हाल बेहाल
ड्रमों को जोड़कर उस पर शव रखकर पार करा रहे
ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत ने मदद नहीं की

रीवा: बाढ़ की त्रासदी के बीच रीवा के जवा जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत रौली से इंसानियत को झकझोर देने वाली तस्वीर सामने आई है। यहां एक मृतक के शव को घर तक पहुंचाने के लिए ग्रामीणों को ड्रम का सहारा लेना पड़ा। ग्रामीणों ने ड्रमों को आपस में बांधकर उसके ऊपर शव रखा और बाढ़ के पानी को पार कराते हुए शव को घर तक पहुंचाया। इस घटना ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

रीवा के संजय गांधी अस्पताल में हो गया था निधन

जानकारी के मुताबिक, रौली निवासी मोतीलाल तिवारी का रीवा स्थित संजय गांधी अस्पताल में निधन हो गया था। अस्पताल से उनका शव गांव स्थित घर लाया गया, लेकिन बाढ़ के पानी के कारण घर तक पहुंचने वाला रास्ता पूरी तरह बाधित था। ऐसे हालात में परिजनों और ग्रामीणों के सामने शव को घर तक पहुंचाना बड़ी चुनौती बन गया।

ड्रमों को बांधकर तैरने वाला साधन तैयार किया

आखिरकार ग्रामीणों ने जुगाड़ से ड्रमों को बांधकर एक अस्थायी तैरने वाला साधन तैयार किया। इसी पर शव को रखा गया और ग्रामीणों ने बाढ़ के पानी के बीच से शव को घर तक पहुंचाया। इसके बाद मृतक का अंतिम संस्कार किया गया।
त्रिपुरा में भारी बारिश के बाद अचानक आई बाढ़, 1,305 लोगों को सुरक्षित निकाला गया

पंचायत पर मदद से इनकार के आरोप

घटना को लेकर ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि शव को घर तक पहुंचाने में मदद के लिए जब महिला सरपंच से संपर्क किया गया, तो कथित तौर पर सरपंच और उनके देवर व जीआरएस विवेक तिवारी ने यह कहते हुए मदद से इनकार कर दिया कि यह हमारा काम नहीं है।

कार्रवाई की मांग

हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पूरे मामले की जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

बाढ़ ने खोली व्यवस्थाओं की पोल

ग्रामीणों का कहना है कि बाढ़ के चलते पहले ही गांवों में आवागमन पूरी तरह प्रभावित है। रास्ते और संपर्क मार्ग बंद होने से लोगों को जरूरी सामान, इलाज और अन्य आवश्यक सेवाओं के लिए भी परेशानी उठानी पड़ रही है। लेकिन किसी व्यक्ति की मौत के बाद उसके शव को घर और अंतिम संस्कार स्थल तक पहुंचाने के लिए भी ग्रामीणों को इस तरह जुगाड़ का सहारा लेना पड़े, यह व्यवस्था की जमीनी हकीकत को उजागर करता है।

सीएम ने उसी दिन जिले में की थी रिव्यू मीटिंग

रीवा में भारी बारिश के बाद बाढ़ की स्थिति बन गई थी। शहर में भी नावें चल रही थीं। फंसे लोगों को रेस्क्यू कर निकाला जा रहा था। रविवार को सीएम मोहन यादव दिल्ली से सीधे रीवा पहुंचकर स्थिति की समीक्षा की थी। साथ ही प्रभावित लोगों की मदद के निर्देश दिए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments