Homeभारतमध्यप्रदेशCSP नेहा पच्चीसिया सस्पेंड, सीएम मोहन यादव ने एफआईआर के बाद डीजीपी...

CSP नेहा पच्चीसिया सस्पेंड, सीएम मोहन यादव ने एफआईआर के बाद डीजीपी को दिए निर्देश, पुलिसिया धौंस दिखाकर जमीन खरीदने का आरोप

कटनी सीएसपी नेहा पच्चीसिया की मुश्किलें बढ़ गई हैं। एफआईआर दर्ज होने के बाद सीएम मोहन यादव ने डीजीपी को सस्पेंड करने के निर्देश दिए हैं। नेहा पच्चीसिया पर कई मामलों में वसूली के आरोप लगे हैं।

हाइलाइट्स

कटनी सीएसपी नेहा पच्चीसिया की बढ़ रही हैं मुश्किलें
जांच के बाद कटनी में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज
सीएम मोहन यादव ने दिए सीएसपी नेहा को सस्पेंड करने के निर्देश
नेहा पच्चीसिया पर है आरोपियों से पैसे लेने का आरोप

भोपाल: वसूली केस के आरोपों में कटनी सीएसपी नेहा पच्चीसिया घिर गई हैं। एफआईआर दर्ज होने के बाद सीएम मोहन यादव ने उन पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। नेहा पच्चीसिया ने अपने ऊपर चल रहे मामले को लेकर हाईकोर्ट का भी दरवाजा खटखटाया था। लेकिन वहां से राहत नहीं मिली है। सीएम के निर्देश पर नेहा पच्चीसिया को सस्पेंड कर दिया गया है।

सीएम ने दिए सस्पेंड करने के निर्देश

सीएम मोहन यादव ने एक्स पर पोस्ट लिखकर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। एक्स पर लिखा गया है कि कटनी में सामने आए गंभीर प्रकरण को मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गंभीरता से लेते हुए मुख्य सचिव को संबंधित CSP के विरुद्ध तत्काल निलंबन की कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। मोहन यादव ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था से जुड़े मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही, दबाव या पद के दुरुपयोग को स्वीकार नहीं किया जाएगा। निष्पक्ष जांच और दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

कौड़ियों के दाम में जमीन खरीदने के आरोप

नेहा पच्चीसियादरअसल, नेहा पच्चीसिया तेजतर्रार सीएसपी रही हैं। कटनी में पोस्टिंग के दौरान वह विवादों में घिर गई हैं। आरोप है कि हत्या के एक मामले में आरोपी की 80 लाख रुपए की जमीन पुलिसिया धौंस दिखाते हुए 18 लाख रुपए में अपने एजेंट के जरिए खरीद लीं। इसके बाद एक ट्रांसपोर्टर ने भी वसूली का आरोप लगाया था।

कटनी एसपी ने की थी कार्रवाई

ये मामले सामने आने के बाद कटनी एसपी ने तात्कालिक कार्रवाई की थी। उनके सरकारी ड्राइवर को सस्पेंड कर दिया था। इसके साथ ही उनसे थानों का प्रभार ले लिया गया था। मामले ने तूल पकड़ा तो जबलपुर जोन के आईजी ने एएसपी अनु बेनीवाल को जांच की जिम्मेदारी सौंप दी।

नेहा पच्चीसिया पर एफआईआर दर्ज

वहीं, एएसपी अनु बेनीवाल ने इस मामले की जांच करते हुए अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। इसके बाद सीएसपी नेहा पच्चीसिया समेत तीन लोगों पर कटनी में एफआईआर हुई है। आगे की पुलिस की कार्रवाई की जा रही है। ऐसे में आने वाले दिनों में उनकी मुश्किलें और बढ़ेंगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments