Homeभारतमध्यप्रदेशदतिया: 400 रुपए को लेकर घर में बढ़ा झगड़ा, पत्नी ने पति...

दतिया: 400 रुपए को लेकर घर में बढ़ा झगड़ा, पत्नी ने पति के सिर पर मारा डंडा तो मौत, अकेले बचा 8 साल का बेटा

दतिया के भांडेर में 400 रुपए के विवाद में पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ। इस दौरान पत्नी ने पति के सिर पर डंडे से हमला कर दिया, जिसमें उसकी मौत हो गई है। पिता की मौत के बाद मां जेल चली गई और घर में आठ साल का बेटा अकेला बच गया है।

हाइलाइट्स

दतिया में 400 को लेकर पति-पत्नी में विवाद
गुस्से में पत्नी ने पति के सिर पर डंडे से किया वार
मौके पर ही पति की मौत, इसके बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
पति की मौत के बाद पत्नी गई जेल, घर में अकेले बचा बेटा

दतिया: भांडेर थाना क्षेत्र के खिरिया साहब गांव में रविवार देर शाम महज 400 रुपए को लेकर पति-पत्नी के बीच हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। विवाद के दौरान पत्नी ने पति के सिर पर डंडे से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर भांडेर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पत्नी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

400 रुपए को लेकर विवाद

मृतक की पहचान जशवंत (38) पिता आशाराम दोहरे के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार जशवंत मजदूरी करता था और रविवार को काम से वापस घर लौटा था। घर पहुंचने के बाद वह खाना खा रहा था। इसी दौरान पति-पत्नी के बीच 400 रुपए को लेकर विवाद शुरू हो गया।

दोनों के बीच मारपीट शुरू

बताया जा रहा है कि विवाद बढ़ने पर दोनों के बीच मारपीट भी हुई। पति अपनी पत्नी पर डंडे से वार कर रहा था। इस दौरान पत्नी ने डंडा छीनकर उल्टे उसके सिरपर वार कर दिया। इससे उसके सिर में गंभीर चोट आई और जशवंत की मौत हो गई है। घटना के बाद पत्नी घर से निकल गई।

ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। भांडेर थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की है। टीआई सपना शर्मा के मुताबिक आरोपी महिला को हिरासत में लिया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

13 साल पहले हुई थी शादी, 8 साल का बेटा

जशवंत और रूपा की शादी करीब 13 साल पहले हुई थी। दोनों का एक 8 साल का बेटा है। जशवंत परिवार में बड़ा भाई था। उसका छोटा भाई दिल्ली में रहकर मजदूरी करता है, जबकि माता-पिता गांव में ही छोटे बेटे के साथ अलग रहते हैं।

खेत पर गए थे परिवार के लोग

घटना के समय परिवार के अन्य सदस्य खेत पर गए थे। घर पर उस समय केवल पति-पत्नी मौजूद थे। पुलिस अब घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

शराब पीने का आदी था मृतक

ग्रामीणों के अनुसार जशवंत शराब पीने का आदी था और मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करता था।दतिया पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि 400 रुपए को लेकर विवाद किस बात पर शुरू हुआ और विवाद के दौरान वास्तव में क्या हुआ। पुलिस द्वारा आरोपी पत्नी से पूछताछ की जा रही है। हत्या के पीछे की पूरी परिस्थितियों और घटना में इस्तेमाल डंडे समेत अन्य साक्ष्यों की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments