Homeभारतमध्यप्रदेशमौलाना जर्जिस अंसारी ने फिर उगला जहर, भगवान शिव और ब्रह्मा पर...

मौलाना जर्जिस अंसारी ने फिर उगला जहर, भगवान शिव और ब्रह्मा पर दिया विवादित बयान, भड़के कांवड़िए

मौलाना जर्जिस अंसारी द्वारा भगवान शिव और ब्रह्माजी पर दिए गए कथित विवादित बयान के खिलाफ इंदौर के चंदन नगर थाने में हिंदू संगठनों और कांवड़ियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। भोपाल समेत अन्य हिस्सों में भी बयान का विरोध हो रहा है।

इंदौर: भगवान शिव और भगवान ब्रह्मा को लेकर मौलाना जर्जिस अंसारी के कथित विवादित बयान के विरोध में शनिवार को इंदौर में हिंदू संगठनों का भारी आक्रोश देखने को मिला। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और कांवड़िए चंदन नगर थाने पहुंचे और मौलाना के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर जमकर प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन के दौरान महिलाओं और बच्चों की भी मौजूदगी रही। हालात की गंभीरता को भांपते हुए थाने पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करना पड़ा और सुरक्षा के एहतियात के तौर पर मुख्य द्वार भी कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो से बढ़ा विवाद

इस पूरे विवाद की शुरुआत मौलाना जर्जिस अंसारी के एक कथित वीडियो से हुई, जो सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हुआ। वीडियो में मौलाना ने भगवान शिव, ब्रह्मा और शिवलिंग पूजा को लेकर आपत्तिजनक और विवादित टिप्पणियां की थीं। भाषण में दावा किया गया था कि ब्रह्मा ने भगवान शिव का खतना किया था, जिससे जुड़ी एक कहानी सुनाई गई थी। इससे पहले भी मौलाना द्वारा भगवान श्रीकृष्ण को लेकर दिए गए बयानों पर विवाद खड़ा हो चुका है। ताज़ा मामले के सामने आने के बाद विभिन्न हिंदू संगठनों और कांवड़ियों ने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाते हुए कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस कर रही शिकायतों का परीक्षण

इंदौर के अलावा भोपाल में भी इस बयान को लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। श्री हिंदू उत्सव समिति और संस्कृति बचाओ मंच जैसे संगठनों ने बयान की कड़ी निंदा करते हुए प्रशासन से उचित कदम उठाने की मांग की है। संगठनों का कहना है कि इस तरह के सार्वजनिक बयान समाज का सौहार्द बिगाड़ सकते हैं।

फिलहाल इंदौर पुलिस को मौलाना के खिलाफ कार्रवाई की मांग संबंधी ज्ञापन सौंपे जाने की जानकारी मिली है। पुलिस पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है और प्राप्त शिकायतों का परीक्षण कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले में जो भी शिकायतें और उपलब्ध तथ्य होंगे, उनके आधार पर कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। इंदौर पुलिस

इंदौर विरोध प्रदर्शन से जुड़ी मुख्य बातें
इंदौर के चंदन नगर थाने पर हिंदू संगठनों और कांवड़ियों का प्रदर्शन
मौलाना जर्जिस अंसारी के खिलाफ एफआईआर और सख्त कानूनी कार्रवाई
भगवान शिव, ब्रह्मा और शिवलिंग को लेकर दिया गया कथित आपत्तिजनक भाषण
भोपाल में भी श्री हिंदू उत्सव समिति और संस्कृति बचाओ मंच ने जताया कड़ा विरोध

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments