मध्यप्रदेश के सीहोर के भेरूंदा में एक पति ने विवाद के दौरान अपनी पत्नी के दोनों पैर काट दिए हैं। वहीं, बचाव में आए बेटे पर भी हमला किया है। दोनों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
हाइलाइट्स
सीहोर के भेरूंदा में हैवान बना पति
पत्नी से हुआ विवाद तो काटे दोनों पैर
बचाव में आए बेटे पर भी किया हमला
भेरूंदा अस्पताल में दोनों का चल रहा इलाज
सीहोर : भेरूंदा क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां घरेलू विवाद में एक पति ने पत्नी के धारधार हथियार से पैर काट दिए। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फेल गई। महिला को दोनों पैरों में काफी गंभीर चोट आई है, जिसे उपचार के लिए भैरूंदा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि आरोपी फरार है जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।
पत्नी के पैर काट दिए
जानकारी के अनुसार घटना भेरूंदा थाना अंतर्गत आने वाले गांव हाथी घाट की है, जहां बुधवार देर रात आरोपी चंपालाल और उसकी पत्नी में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इसके बाद पति चंपालाल धनवारे ने करीब 1:00 बजे रात अपनी पत्नी लक्ष्मी बाई पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया और उसके दोनों पैरो पर कुल्हाड़ी से वार किए। जिससे महिला के पैरों में गंभीर घाव हुए हैं।
बेटे को भी आई चोट
घटना की खबरें सुनने के बाद परिवार के सदस्य पहुंचे। बचाव में आए पुत्र सुनील को भी चोटें आई हैं। मां और बेटे का एक निजी अस्पताल में इलाज जारी है। आरोपी पति मौके से फरार हो गया है। सीहोर के भेरूंदा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश जारी है।
दोनों पैर काटे
गौरतलब है कि आरोपी ने अपनी पत्नी के साथ क्रूरता की हदें पार कर दीं। उसने दोनों पैर काट दिए हैं। वह दर्द से तड़पती रही लेकिन आरोपी रहम नहीं खाया। महिला अब अस्पताल में इलाज करवा रही है। पुलिस अभी तक पति को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।

