Homeभारतदिल्लीनीरज बवाना गैंग के नाम पर मांग रहे थे 1 करोड़ की...

नीरज बवाना गैंग के नाम पर मांग रहे थे 1 करोड़ की रंगदारी, दिल्ली पुलिस ने दो अपराधियों को पकड़ा

पश्चिमी दिल्ली के हरि नगर में एक व्यापारी से नीरज़ बवाना गैंग के नाम पर 1 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने वाले दो आरोपियों को स्पेशल स्टाफ ने मोहन गार्डन से गिरफ्तार कर लिया है।

दिल्ली में एक व्यापारी से मांगी थी 1 करोड़ की रंगदारी

नई दिल्ली: पश्चिमी जिला के हरि नगर थाना इलाके में रहने वाले एक व्यापारी को 1 करोड़ की रंगदारी देने की धमकी देकर सनसनी फैलाने वाले मामले का खुलासा स्पेशल स्टाफ ने आखिरकार कर लिया है। इस मामले में 2 शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उनकी पहचान मो. मोनिश और मो. असद के रूप में हुई है।

छापेमारी के बाद पकड़े गए आरोपी

डीसीपी हरेश्वर वी स्वामी ने बताया कि स्पेशल स्टाफ के इंस्पेक्टर राजेश कुमार मौर्य की देखरेख में सब-इंस्पेक्टर नरेश अहलावत और मनीष की टीम ने मोहन गार्डन इलाके में छापेमारी कर दोनों आरोपियों को दबोचने में कामयाबी पाई है। इनके पास से वारदात में इस्तेमाल मोबाइल बरामद किया।

नीरज बवाना के नाम पर मांगी रंगदारी

डीसीपी ने बताया मुख्य आरोपी मो. मोनिश पहले पीड़ित व्यापारी के पास काम करता था। उसने अपने साथी असद के साथ मिलकर जल्द अमीर बनने की नीयत से नवीन बाली-नीरज बवाना गैंग के नाम का खौफ दिखाकर 1 करोड़ रुपये की व्हाट्सएप कॉल के जरिए रंगदारी मांगी थी। आरोपियों ने गफ्फार मार्केट से नया मोबाइल और सिम खरीदकर इस वारदात की साजिश रची थी। पुलिस पूछताछ कर इनके आपराधिक रिकॉर्ड की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments