Homeभारतउत्तरप्रदेशमुजफ्फरनगर: नौकरी जॉइन कराने के बदले शारीरिक संबंध की मांग का आरोप,...

मुजफ्फरनगर: नौकरी जॉइन कराने के बदले शारीरिक संबंध की मांग का आरोप, वैदिक पुत्री पाठशाला के प्रबंधक पर केस

मुजफ्फरनगर के वैदिक पुत्री पाठशाला कन्या इंटर कॉलेज में नियुक्ति प्रक्रिया के दौरान महिला वोकेशनल ट्रेनर ने कॉलेज प्रबंधक पर नौकरी जॉइन कराने के बदले शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने और अश्लील बातचीत करने का आरोप लगाया है।

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में नई मंडी क्षेत्र स्थित वैदिक पुत्री पाठशाला कन्या इंटर कॉलेज में नियुक्ति प्रक्रिया के दौरान एक महिला वोकेशनल ट्रेनर ने कॉलेज के प्रबंधक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि नौकरी जॉइन कराने के बदले उनसे शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाला गया और अशोभनीय बातचीत की गई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने कॉलेज के 75 वर्षीय प्रबंधक अरविंद गर्ग को गिरफ्तार किया, हालांकि कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें थाने से ही जमानत पर रिहा कर दिया गया। मामले में कॉलेज की प्रधानाचार्य को भी नामजद किया गया है।

संविदा पर हुआ था चयन

पीड़िता के अनुसार उनका हाल ही में संविदा के आधार पर वोकेशनल ट्रेनर के पद पर चयन हुआ था। जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) कार्यालय से उन्हें नियुक्ति पत्र भी जारी हो चुका था। 21 जुलाई को वह सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ कॉलेज पहुंचीं, लेकिन कार्यालय कर्मी ने प्रधानाचार्य के अनुपस्थित होने की बात कहकर उन्हें अगले दिन आने को कहा।

जॉइनिंग के बदले आपत्तिजनक प्रस्ताव का आरोप

महिला का आरोप है कि अगले दिन कॉलेज पहुंचने पर उनकी मुलाकात प्रबंधक अरविंद गर्ग से हुई। उन्होंने दस्तावेजों में कमियां बताते हुए नियुक्ति प्रक्रिया पूरी कराने के बदले शारीरिक संबंध बनाने की शर्त रखी। महिला ने इसका विरोध किया और घर लौटकर पूरी घटना अपने पति को बताई।

मोबाइल में रिकॉर्ड की बातचीत

महिला का कहना है कि पति की सलाह पर वह अगले दिन फिर कॉलेज पहुंचीं। इस बार उन्होंने मोबाइल फोन पर बातचीत रिकॉर्ड करने की तैयारी कर रखी थी। आरोप है कि प्रबंधक ने दोबारा अशोभनीय और आपत्तिजनक बातें करते हुए वही प्रस्ताव दोहराया। इसके बाद महिला सीधे नई मंडी कोतवाली पहुंचीं और लिखित शिकायत दर्ज कराई।

महिला कर्मचारी और CCTV नहीं होने का दावा

शिकायत में महिला ने कहा कि घटना के समय कार्यालय में कोई महिला कर्मचारी मौजूद नहीं थी और परिसर में सीसीटीवी कैमरे भी नहीं लगे थे। उन्होंने कहा कि आरोपी उनकी उम्र से काफी बड़े हैं और दादा की उम्र के होने के बावजूद उन्होंने बेहद आपत्तिजनक व्यवहार किया, जिससे वह मानसिक रूप से आहत हुईं।

प्रबंधक गिरफ्तार, प्रधानाचार्य भी नामजद

महिला की शिकायत पर नई मंडी पुलिस ने कॉलेज के प्रबंधक अरविंद गर्ग और प्रधानाचार्य राजेश कुमारी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने प्रबंधक को हिरासत में लेकर पूछताछ की और बाद में नियमानुसार थाने से ही जमानत पर रिहा कर दिया।

पुलिस क्या बोली?

नई मंडी थाना प्रभारी आनंद देव मिश्रा ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस उपलब्ध साक्ष्यों और सभी तथ्यों की जांच कर रही है। कथित ऑडियो रिकॉर्डिंग सहित अन्य साक्ष्यों का परीक्षण किया जा रहा है। जांच में आरोपों की पुष्टि होने पर नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments