Homeभारतदिल्लीपत्रकारों से बदसलूकी पर केस दर्ज करने की तैयारी, हुई 10 FIR,...

पत्रकारों से बदसलूकी पर केस दर्ज करने की तैयारी, हुई 10 FIR, प्राइवेट पार्ट्स पर डंडे मारने का दावा

दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन के दौरान पत्रकारों और RAF जवान से कथित मारपीट व बदसलूकी के मामलों में कार्रवाई तेज कर दी है। कई FIR दर्ज की गई हैं और शिकायतों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर आगे की जांच की जा रही है।

शिकायतों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर आगे की जांच की जा रही है।

नई दिल्लीः प्रोटेस्ट के नाम पर जवानों और पत्रकारों से मारपीट, बदसलूकी के मामलों को दिल्ली पुलिस हल्के में नहीं ले रही है। कल कनॉट प्लेस में आरएएफ जवान के साथ हुई मारपीट के मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। जबकि महिला और पुरुष पत्रकार से मारपीट , लूट और बदसलूकी के मामले में भी पुलिस ने पत्रकारों की पहचान कर ली है। जाहिर है कि पुलिस अब इन मामलों में भी हुड़दंगियों के खिलाफ केस दर्ज करेगी। आज सुबह खबर लिखे जाने तक मामले में सोमवार से आज तक 10 एफआईआर दर्ज की चुकी थीं। हालांकि अभी किसी भी मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी।

इस प्रोटेस्ट में आए लोगों में मीडिया के खिलाफ बातों में काफी रोष पहले से ही दिख रहा था, मगर अब वो रोष मारपीट, बदसलूकी और लूटपाट तक पहुंच गया है।

कल न्यूज चैनल की महिला और पुरुष पत्रकारों के साथ काफी बदसलूकी हुई।
महिला को दबोचकर धक्के दिए गए, जबकि पुरुष को घेरकर कपड़े फाड़े, पीटा, मोबाइल, घड़ी और चशमा तक लूट लिया गया।
घटना के विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं।
डीसीपी नई दिल्ली सचिन शर्मा ने मीडियाकर्मियों के जरिए पीड़ित पत्रकारों की जानकारी ली है। इससे साफ है कि उनकी शिकायत लेकर मामले में केस दर्ज किया जाएगा।
हालांकि पुरुष पत्रकार विडियो में साफ कहते नजर आ रहे हैं कि वह पहले ही संसद मार्ग थाने में शिकायत दे चुके हैं।

प्राइवेट पार्ट्स पर डंडे मारने वाला इंस्पेक्टर कौन

सोशल मीडिया पर एक और वीडियो काफी वायरल है, जिसमें खाकी वर्दी पहले तीन स्टार वाला अधिकारी प्रदर्शनकारियों को डंडे मारता दिख रहा है। मगर यह वीडियो इसलिए भी ज्यादा वायरल है क्योंकि वह महिला के प्राइवेट पार्ट्स पर डंडे मार रहा था। सोशल मीडिया पर इसके खिलाफ भी केस दर्ज करने की मांग उठ रही है। आला अधिकारी इस विडियो को लेकर चुप्पी साधे हुए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments