दिल्ली के ओल्ड मुस्तफाबाद इलाके में शुक्रवार शाम साजिद उर्फ आलू दादा नाम के एक 24 वर्षीय युवक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई।
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में एक बार फिर मुस्तफाबाद इलाके से सनसनीखेज मामला सामने आया है। शुक्रवार शाम दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात ओल्ड मुस्तफाबाद स्थित दिलशाद मस्जिद के पास हुई। तलाश में लगा दिया है। गोली लगने के बाद युवक को उसके परिचित जीटीबी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
क्या था पूरा मामला?
पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर कई टीमों को आरोपियों की पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान साजिद उर्फ आलू दादा (24) के रूप में हुई है। वह अपने पिता निसार अहमद और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ बाबू नगर की गली नंबर-7 में रहता था। शुक्रवार शाम वह घर के पास मौजूद था। इसी दौरान एक अज्ञात हमलावर ने उस पर गोली चला दी। गोली लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। परिचित उसे तुरंत जीटीबी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जांच में आया सामने
सूचना मिलते ही दयालपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। क्राइम टीम और फरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर अहम साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103 (1) के तहत हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि साजिद का आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। उसके खिलाफ हत्या के प्रयास, जबरन वसूली समेत कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
हर एंगल से मामले की जांच कर रही पुलिस
पुलिस सूत्रों के अनुसार, तीन दिन पहले उसका एक बदमाश से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि उसी रंजिश के चलते वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की जा रही है। आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित की गई

