Homeभारतदिल्लीजंतर-मंतर पर अभिजीत दिपके पर महिला ने फेंकी स्याही,

जंतर-मंतर पर अभिजीत दिपके पर महिला ने फेंकी स्याही,

जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठे CJP संस्थापक अभिजीत दिपके पर एक महिला ने इंक फेंक दिया. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. महिला को तुरंत पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है.

दिल्ली के जंतर-मंतर पर शनिवार को उस समय हंगामा मच गया, जब कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके पर एक महिला ने स्याही फेंक दिया. घटना उस वक्त हुई जब दिपके मंच से प्रदर्शनकारियों को संबोधित कर रहे थे. अचानक हुई इस घटना से कुछ देर के लिए कार्यक्रम बाधित हो गया और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

घटना के तुरंत बाद वहां मौजूद लोगों ने महिला को पकड़ लिया और दिल्ली पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. हालांकि, महिला की पहचान और उसने यह कदम क्यों उठाया, इसका फिलहाल खुलासा नहीं हो सका है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

अभिजीत दिपके ने शनिवार सुबह ही अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू की थी. उन्होंने यह फैसला तब लिया, जब दिल्ली पुलिस ने जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाकर सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया. दिपके ने आरोप लगाया कि पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई कर आंदोलन को दबाने की कोशिश की है.

दिपके ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर ऐलान किया कि वह तत्काल प्रभाव से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ रहे हैं. उन्होंने यह भी कहा कि 20 जुलाई को प्रस्तावित ‘चलो संसद’ मार्च अपने तय कार्यक्रम के अनुसार निकाला जाएगा.

इससे पहले शनिवार सुबह दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन को हटाने की कार्रवाई की थी. पुलिस ने बताया कि सोनम वांगचुक की लगातार बिगड़ती सेहत और दिल्ली हाईकोर्ट के निर्देशों के मद्देनजर उन्हें विशेषज्ञ डॉक्टरों की सलाह पर सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया. पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से भी अपील की कि वे शांतिपूर्वक प्रदर्शन स्थल खाली कर दें.

NEET पेपर लीक का विरोध कर रही कॉकरोच पार्टी

गौरतलब है कि सोनम वांगचुक ने NEET परीक्षा में कथित अनियमितताओं और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर भूख हड़ताल शुरू की थी. शनिवार को उनका अनशन 21वें दिन में प्रवेश कर गया था. वांगचुक को अस्पताल ले जाए जाने के बाद अभिजीत दिपके ने आंदोलन की कमान संभालते हुए खुद अनिश्चितकालीन अनशन शुरू किया, लेकिन कुछ ही घंटों बाद उन पर स्याही फेंके जाने की घटना ने जंतर-मंतर पर एक नया विवाद खड़ा कर दिया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments