Homeभारतदिल्लीकॉकरोच जनता पार्टी ने 20 जुलाई के लिए किया बड़ा ऐलान, सोनम...

कॉकरोच जनता पार्टी ने 20 जुलाई के लिए किया बड़ा ऐलान, सोनम वांगचुक और अभिजीत दीपके करेंगे अगुआई

दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। इस बीच कॉकरोच जनता पार्टी ने 20 जुलाई के लिए बड़ा ऐलान किया है। इस ऐलान के बाद दिल्ली पुलिस और सरकार की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। सोनम वांगचुक लगातार इस आंदोलन को ताकत देते नजर आ रहे हैं।

नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी के धरने को 20 दिन हो गए है। इसी के साथ 20 जुलाई को संसद मार्च की तैयारियां भी शुरू हो गई है। इसकी अगुवाई सोनम वांगचुक और अभिजीत दीपके करेंगे। इसके बाद अभिजीत दीपके ने लोगों से 20 जुलाई के मार्च में शामिल होने की अपील की। पार्टी केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर पेपर लीक और शिक्षा से जुड़े अन्य मुद्दों पर यह मार्च निकालेगा। शिक्षा के मुद्दे पर धरने के 20 दिन पूरे हो चुके हैं, जबकि वांगचुक के अनशन का 12वां दिन है। पार्टी के अनुसार, इस दौरान उनका वजन 7 किलो कम हो गया है।

पुलिस ने तिरपाल अंदर नहीं ले जाने दिया

वहीं, उधर, पिछले दो दिनों से हो रही बारिश के कारण जंतर मंतर पर जलभराव के हालात बन गए है। प्रदर्शनकारियों के गद्दे और मंच भीग गए है और कई जगह पानी भर गया है। कॉकरोच जनता पार्टी के चीफ अभिजीत दिपके ने आरोप लगाया कि बारिश से बचाव के लिए वॉटरप्रूफ तिरपाल अंदर ले जाने की इजाजत नहीं दी जा रही है। उन्होंने बताया कि इसके लिए पुलिस को पत्र भी दिया गया है, लेकिन पिछले तीन दिन से इजाजत नहीं मिली।

दिल्ली पुलिस और कॉकरोच के सदस्यों के बीच जमकर बहस

दिल्ली पुलिस ने अपने लिए टेंट लगाए है, जबकि प्रदर्शनकारियों को तिरपाल तक अंदर नहीं ले जाने दिया जा रहा। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच बहसबाजी हुई। अभिजीत दिपके पुलिस अधिकारियों के सामने बैठकर और झुककर तिरपाल अंदर ले जाने की इजाजत देने का अनुरोध करते नजर आए। बाद में दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। मौके पर बड़ी संख्या में रैपिड ऐक्शन फोर्स तैनात रही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments