Homeभारतमध्यप्रदेशमंदसौर में कुएं में कोबरा सांपों का 'सम्राज्य', एक-दो नहीं 20 को...

मंदसौर में कुएं में कोबरा सांपों का ‘सम्राज्य’, एक-दो नहीं 20 को रेस्क्यू कर निकाला गया

मध्य प्रदेश के मंदसौर में बड़ी संख्या में कुएं से सांपों को निकाला गया है। ये सांप के कुएं के अंदर थे। इनकी संख्या करीब 20 है। टैंकर से पानी डाला गया, इसके बाद सांप ऊपर आए।

हाइलाइट्स

मंदसौर के सम्यक डायमंड कॉलोनी स्थित कुएं में निकला सांप
कुएं के अंदर से 20 कोबरा सांप के बच्चे
कुएं में टैंकर से पानी डालकर उन्हें लाया गया ऊपर
रेस्क्यू कर सभी सांपों को जंगल में छोड़ा गया
20 Cobra In Side Well

मंदसौर में कुएं से मिला सांप

मंदसौर: शहर के संजीत रोड स्थित सम्यक डायमंड कॉलोनी में एक घर के कुएं में बड़ी संख्या में सांप मिलने से हड़कंप मच गया। मकान मालिक भेरूलाल के इस कुएं में पूरे 20 कोबरा सांप के बच्चे मिले। जानकारी मिलते ही मौके पर रेस्क्यू करने वाले कमल दास बैरागी पहुंचे। उन्होंने काफी कोशिशों के बाद सभी सांपों को सुरक्षित बाहर निकाला। इतनी बड़ी संख्या में जहरीले सांप मिलने से आसपास के इलाके में डर का माहौल बन गया और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

टैंकर से पानी भरकर ऐसे निकाला बाहर

सांपों को सुरक्षित निकालने के लिए एक अलग तरीका अपनाना पड़ा। रेस्क्यू करने वाले कमल दास बैरागी ने बताया कि कुआं काफी गहरा था, जिसकी वजह से नीचे उतरकर सांपों को पकड़ना मुश्किल था। इसके बाद मौके पर पानी का एक टैंकर मंगवाया गया और कुएं में पानी डाला गया। जैसे ही कुएं में पानी का लेवल ऊपर आया, सांप तैरकर ऊपर की तरफ आने लगे। इसके बाद उन्होंने सावधानी से एक-एक करके सभी 20 कोबरा के बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला और डिब्बे में बंद कर लिया।

जंगल में छोड़े गए सभी सांप

मौके पर जुटी भीड़ को देखते हुए टीम ने सबसे पहले लोगों को दूर रहने को कहा ताकि कोई हादसा न हो। सभी 20 सांपों को पकड़ने के बाद उन्हें आबादी वाले इलाके से दूर जंगल में छोड़ दिया गया है, जिससे लोगों और सांपों दोनों को कोई नुकसान न पहुंचे। मंदसौर में सांपों के पकड़े जाने के बाद ही कॉलोनी के लोगों ने राहत की सांस ली।

बारिश के मौसम में बिल से बाहर आते है सांप

जानकारों की माने तो बारिश के मौसम में जमीन के अंदर बने सांपों के बिलों में पानी भर जाता है। ऐसे में अपनी जान बचाने और सूखी जगह की तलाश में सांप बाहर निकल आते हैं। रेस्क्यू टीम ने लोगों से अपील की है कि बारिश के दिनों में सावधान रहें। अगर घर के आसपास या किसी खाली जगह पर सांप दिखाई दे, तो उसे खुद पकड़ने या मारने की कोशिश न करें। ऐसी स्थिति में तुरंत वन विभाग या किसी एक्सपर्ट को इसकी जानकारी दें ताकि उन्हें सुरक्षित निकाला जा सके।

मारे नहीं वन विभाग को करें सूचित

गौरतलब है कि मानसून में सांप निकलने की घटनाएं बढ़ गई हैं। ऐसे में इन सांपों को मारे नहीं नजदीकी स्नैक कैचर को सूचित करें। अगर उनका नंबर नहीं है तो वन विभाग को सूचना दें। डायल 112 पर कॉल लगाकर पुलिस को भी सूचित कर सकते हैं। ये सांपों का रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ देंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments