Homeभारतमध्यप्रदेशमंदिर में सिंदूर भरकर बनाया पत्नी, 3 साल तक किया शोषण, दूसरी...

मंदिर में सिंदूर भरकर बनाया पत्नी, 3 साल तक किया शोषण, दूसरी लड़की से सगाई तय होते ही मुकरा

ग्वालियर में एक 21 वर्षीय छात्रा ने अपने रिश्तेदार पर शादी का झूठा वादा कर तीन साल तक यौन शोषण करने का आरोप लगाया है. पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने मंदिर में सिंदूर भरकर शादी का नाटक किया और बाद में दूसरी युवती से सगाई तय होने पर शादी से इनकार कर दिया. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मध्यप्रदेश के ग्वालियर के कंपू थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है. दतिया निवासी एक युवक पर आरोप है कि उसने अपनी ही रिश्तेदार 21 वर्षीय छात्रा को शादी का झूठा वादा कर करीब तीन साल तक यौन शोषण किया. पीड़िता का आरोप है कि युवक ने मंदिर में उसकी मांग में सिंदूर भरकर शादी का नाटक किया, उसे पत्नी का भरोसा दिलाया और बाद में दूसरी युवती से सगाई तय होने पर शादी से इनकार कर दिया. विरोध करने पर आरोपी ने धमकी भी दी. मामले में भांडेर पुलिस ने जीरो पर एफआईआर दर्ज कर केस डायरी ग्वालियर के कंपू थाने भेजी, जहां दुष्कर्म, शादी का झांसा और धमकी सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है.

सिविल परीक्षा की तैयारी के दौरान हुई मुलाकात

जानकारी के अनुसार दतिया जिले के भांडेर की रहने वाली 21 वर्षीय छात्रा वर्ष 2023 में सिविल परीक्षा की तैयारी के लिए ग्वालियर आई थी. वह आमखो इलाके में किराए के कमरे में रह रही थी. इसी दौरान उसकी मुलाकात दतिया निवासी दीपक से हुई. दीपक उसका रिश्तेदार था और पहले से ही परिवार में उसका आना-जाना था. दोनों के बीच बातचीत बढ़ी तो आरोपी ने शादी का वादा करना शुरू कर दिया.

पीड़िता का आरोप है कि आरोपी उसके किराए के कमरे पर आने की जिद करता था. जब उसने मना किया तो आरोपी ने जल्द शादी करने का भरोसा दिया. इसके बाद वह आमखो स्थित कमरे पर पहुंचा और शादी का वादा कर उसके साथ जबरन गलत काम किया. पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद आरोपी लगातार उसका यौन शोषण करता रहा.

मंदिर में सिंदूर भरकर किया शादी का नाटक

जब पीड़िता ने शादी करने का दबाव बनाया तो आरोपी ने पारिवारिक समस्याओं का हवाला दिया. वर्ष 2024 में वह उसे एक मंदिर ले गया, जहां उसने माला पहनाई और उसकी मांग में सिंदूर भर दिया. पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने उसे पत्नी मानने का भरोसा दिया. इसके बाद उसने भांडेर में उसके लिए किराए का कमरा भी दिलाया. वहीं खुद दतिया में ऑनलाइन दुकान चलाते हुए उससे मिलता रहा और उसका शोषण करता रहा.

दूसरी युवती से सगाई तय होने पर बदला रवैया

कुछ समय पहले पीड़िता को पता चला कि दीपक की करैरा की एक दूसरी युवती से सगाई तय हो गई है. जब उसने इसका विरोध किया और शादी की बात याद दिलाई तो आरोपी शादी से मुकर गया. आरोप है कि उसने पीड़िता को धमकाना भी शुरू कर दिया. घटना के बाद पीड़िता ने भांडेर और ग्वालियर के कंपू थाने में शिकायत दर्ज कराई. कंपू थाना पहले इस मामले में काउंसलिंग कर रहा था. बाद में भांडेर पुलिस ने जीरो पर एफआईआर दर्ज कर केस डायरी कंपू थाने भेज दी.

पुलिस ने दर्ज कर जांच शुरू की

कंपू थाना प्रभारी के अनुसार पीड़िता के बयान और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपी दीपक के खिलाफ दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर शोषण करने और धमकी देने सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है और उसकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं. मामले की जांच आगे बढ़ाई जा रही है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments