Homeभारतमध्यप्रदेशरीवा में ट्रैक्टर से तांडव, जमीन विवाद में परिवार को रौंदने लगा...

रीवा में ट्रैक्टर से तांडव, जमीन विवाद में परिवार को रौंदने लगा आरोप, एक व्यक्ति घायल; देखें वीडियो

मध्यप्रदेश के रीवा के मांगी गांव में ट्रैक्टर चढ़ाकर पीड़ितों को रौंदने की कोशिश की गई है। इस घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

रीवा : जिले के त्योंथर क्षेत्र के चाकघाट अंतर्गत मांगी गांव में जमीनी विवाद ने खूनी रूप ले लिया। गांव के एक व्यक्ति पर ट्रैक्टर चढ़ाकर हत्या की कोशिश का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें ट्रैक्टर से हमला करने का प्रयास दिखाई दे रहा है। पीड़ित ने गांव के तीन लोगों पर जानलेवा हमले का आरोप लगाया है। शिकायत के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

लंबे समय से चल रहा है जमीन विवाद

मांगी निवासी हरिपूजन पयासी मिश्रा ने आरोप लगाया है कि गांव में लंबे समय से चल रहे जमीन विवाद के चलते उनके ऊपर ट्रैक्टर चढ़ाकर हत्या करने का प्रयास किया गया। पीड़ित का आरोप है कि गांव के ही रमाशंकर शुक्ला, पुष्पेंद्र शुक्ला और विनय शुक्ला ने उन्हें निशाना बनाते हुए ट्रैक्टर से कुचलने की कोशिश की, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आई हैं।

वीडियो भी आया है सामने

घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें ट्रैक्टर को पीड़ित की ओर तेजी से बढ़ते हुए देखा जा सकता है। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। पीड़ित का कहना है कि यदि वह समय रहते खुद को नहीं बचाते तो जान भी जा सकती थी।

कड़ी कार्रवाई की मांग

घटना के बाद घायल हरिपूजन पयासी मिश्रा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि जमीनी विवाद को लेकर पहले भी विवाद होता रहा है, लेकिन इस बार आरोपियों ने सीधे जान लेने की नीयत से हमला किया।

ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश

वीडियो में दिख रहा है आरोपी ट्रैक्टर से खेत की जुताई कर रहा है
पीड़ित पक्ष के लोग पहुंचते हैं तो वह उन पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश करता है
आरोपी बार-बार उन पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश करता
पूरा मामला मांगी गांव का है, घटना के बाद जांच में जुटी पुलिस

पुलिस कर रही है जांच

उधर, रीवा पुलिस का कहना है कि शिकायत प्राप्त होने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है। घटना के वीडियो सहित अन्य साक्ष्यों को भी जांच का हिस्सा बनाया जा रहा है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और दूसरे पक्ष का बयान भी लिया जा रहा है। जांच पूरी होने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments