Homeभारतउत्तरप्रदेश'मेरे पति को कुछ हुआ तो भाजपा सरकार होगी जिम्‍मेदार', अयोध्‍या में...

‘मेरे पति को कुछ हुआ तो भाजपा सरकार होगी जिम्‍मेदार’, अयोध्‍या में नजरबंद अजय राय की पत्‍नी ने जताई नाराजगी

लखनऊ: अयोध्‍या राम मंदिर में चंदा चोरी विवाद थमता नहीं दिख रहा है। उत्‍तर प्रदेश कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल अजय राय के नेतृत्‍व में श्रीराम जन्‍मभूमि मंदिर में दर्शन करने के लिए पहुंचा है। पुलिस ने होटल में रुके अजय राय को नजरबंद कर लिया है। इस पर अजय राय ने नाराजगी जाहिर की है। अब उनकी पत्‍नी रीना राय ने भी एक वीडियो बनाकर पति की जान को खतरा जताया है।

इंटरनेट पर सामने आए वीडियो में रीना राय ने कहा- ‘मेरे पति की आवाज दबाने के लिए भाजपा सरकार किसी भी हद तक गिरने को तैयार है। पुलिस जीप में ले जाने के बाद अब हमारे सहयोगियों को गलत जानकारियां देकर भटकाया जा रहा है। चढ़ावा चोरों के खिलाफ हमारी लड़ाई जारी रहेगी। अगर मेरे पति को कुछ भी होता है तो उसकी पूरी जिम्मेदारी इस अधर्मी भाजपा सरकार की होगी।’

प्रतिनिधिमंडल में ये कांग्रेस नेता शामिल

इससे पहले अजय राय ने खुद को नजरबंद किए जाने पर नाराजगी जताई। उन्‍होंने कहा कि वे मंदिर भी नहीं जा सकते हैं। दर्शन के लिए भी हमको सरकार रोक रही है। इस प्रतिनिधिमंडल में कांग्रेस सांसद किशोरी लाल शर्मा (अमेठी), राकेश राठौर (सीतापुर), उज्ज्वल रमन सिंह (प्रयागराज) और तनुज पुनिया (बाराबंकी) शामिल हैं। इनके अलावा, बाराबंकी के पूर्व सांसद एसपी गौतम, पूर्व एमएलसी दीपक सिंह, महाराजगंज के पूर्व विधायक वीरेंद्र चौधरी और बाराबंकी की पूर्व विधायक मीता गौतम भी दर्शन करने अयोध्‍या आए हैं।

भले जेल जाना पड़े पर दर्शन करने जाएंगे: अजय राय

अजय राय का कहना है कि वह हर हाल में राम मंदिर दर्शन करने जाएंगे। इसके लिए भले ही उनको जेल जाना पड़े या फिर अन्‍न त्‍याग करना पड़े। वह अपने साथियों के साथ राम मंदिर में दर्शन करना चाहते हैं।

‘केजरीवाल को दर्शन करने से क्‍यों नहीं रोका गया’

अजय राय ने यह भी कहा कि दो दिन पहले दिल्‍ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल अयोध्‍या आए थे तब उनको राम मंदिर में दर्शन करने दिया गया था तो हमको क्‍यों रोका जा रहा है। भाजपा जानबूझकर ऐसा कर रही है। हम केवल रामलला के दर्शन करना चाहते हैं और चंदा चोरी के आरोपियों को सद्बुद्धि के लिए प्रार्थना करना चाहते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments