Homeभारतमध्यप्रदेशएमपी से राजस्थान में रिश्वत लेने गया रतलाम पुलिस का हेड कॉन्स्टेबल,...

एमपी से राजस्थान में रिश्वत लेने गया रतलाम पुलिस का हेड कॉन्स्टेबल, एसीबी ने 50000 रुपए लेते दबोचा

रतलाम पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल को भिलवाड़ा में 50000 रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने रिश्वत की राशि एक फरियादी से मांगी थी। भीलवाड़ा के होटल से रिश्वत लेते हुए उसे गिरफ्तार किया गया है

मध्य प्रदेश के रतलाम से एक हे़ड कॉन्स्टेबल रिश्वत लेने के लिए राजस्थान गया। भीलवड़ा के एक होटल में एसीबी ने रिश्वत लेते हुए उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही मामले में आगे की जांच शुरू कर दी है। घटना सामने आने के बाद रतलाम पुलिस भी मामले को अपने तरीके से देख रही है।

ये है आरोप

दरअसल, गिरफ्तार आरोपी का नाम तपेश गोसाई है। वह रतलाम पुलिस में हेड कॉन्स्टेबल है। धोखाधड़ी के एक मामले में गिरफ्तार आरोपी के भाई के साथ मारपीट नहीं करने और जांच में सहयोग के बदले एक लाख 10 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी।

50000 रुपए लेने भीलवाड़ा पहुंचा

आरोपी 10 हजार रुपए पहले एडवांस में ले चुका था। 50000 रुपए की शेष राशि लेने के लिए भीलवाड़ा के होटल में पहुंचा। वही हेड कॉन्स्टेबल जिल होटल में ठहरा था, उसी होटल में गोपनीय रूप से एसीबी ने डेरा डाल रहा था। तपेश गोसाई ने जैसे ही रिश्वत की राशि ली एसीबी की टीम ने उसे दबोच लिया है।

ये है मामला

दरअसल, भीलवाड़ा निवासी मोहम्मद लियाकत ने रतलाम में नए आरटीओ कार्यालय के सामने स्थित बंद पड़े ऑयल मिल और जमीन का सौदा करवाया। इसके लिए उसने 25 लाख रुपए ले लिए। लेकिन रतलाम निवासी रतन जांगिड़ की मुलाकात उसने जमीन मालिक से नहीं करवाई। न की कोई अनुबंध साइन किया। रतन जांगिड़ ने इसकी शिकायत औद्योगिक थाने में करवाई।

हेड कॉन्स्टेबल कर रहा था मामले की जांच

इस मामले की जांच हेड कॉन्स्टेबल तपेश गोसाई कर रहा था। लियाकत को इस मामले में गिरफ्तार किया गया है। उसके साथ मारपीट नहीं करने की एवज में उसके भाई से रिश्वत की मांग की थी। हेड कॉन्स्टेबल लियाकत को लेकर भीलवाड़ा पहुंचा था। उसके भाई को धमकी दी थी कि रुपए नहीं दिए तो उसके हाथ में हथकड़ी डालकर शहर में घुमाएगा।

इसे लेकर फरियादी ने राजस्थान एसीबी से शिकायत की थी। शिकायत सत्यापित होने के बाद एसीबी ने ट्रैप करने का जाल बिछाया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments