Homeभारतउत्तरप्रदेशनाग की मौत का बदला लेने को कार में बैठी रही नागिन!...

नाग की मौत का बदला लेने को कार में बैठी रही नागिन! खिड़की में पूंछ फंसने से बची सद्दाम हुसैन की जान

हाथरस में सद्दाम हुसैन की कार से कुचलकर नाग की मौत हो गई। दावा किया जा रहा है कि नागिन ने सद्दाम की जान लेने की कोशिश की।

उत्तर प्रदेश के हाथरस से बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां मथुरा-बरेली बाईपास पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक तेज रफ्तार कार का चालक अचानक ब्रेक लगाकर वाहन छोड़कर भाग निकला। इस दौरान कार असंतुलित होकर सड़क किनारे गहरे गड्ढे में जा गिरी। गनीमत रही कि चालक बाल-बाल बच गया। दावा किया जा रहा है कि कार के अंदर एक नागिन बैठी थी जो चालक को डसने का मौका तलाश रही थी।

मथुरा के कोसीकला निवासी सद्दाम हुसैन कबाड़ का काम करते हैं। बताया जा रहा है कि तीन दिन पहले उनके प्लाट पर खड़ी कार के नीचे नाग-नागिन का जोड़ा बैठा था। ड्राइवर ने कार निकाली तो पहिये के नीचे आकर कुचलने से नाग की मौके पर मौत हो गई। नागिन काफी देर तक मृत नाग के पास बैठी रही। डर की वजह से सद्दाम हुसैन ने डंडे से नागिन पर हमला किया, लेकिन वह जान बचाकर भाग गई। इसके बाद सद्दाम ने मरे हुए नाग को नाले में फेंक दिया। तब से नागिन सद्दाम से बदला लेने के लिए भटक रही थी।

गड्ढे में उतार दी कार

बीते 28 जून को सद्दाम के बेटे का जन्मदिन था और घर में तैयारियां चल रही थीं। तभी घर के गेट पर नागिन दिखी तो सबके होश उड़ गए। इसी दिन सद्दाम हुसैन बरेली जा रहे थे। रास्‍ते में सद्दाम को बगल वाली सीट पर नागिन बैठी दिखाई दी। उसकी पूंछ खिड़की में फंसी थी, इसलिए वह हमला नहीं कर पा रही थी। सद्दाम ने घबराकर चलती कार गड्ढे में उतार दी और भाग निकले। 41 डिग्री तापमान में वह सड़क किनारे खड़े रहे। बाद में बेशवा गांव से युवक बुलाकर कड़ी मशक्कत के बाद नागिन को कार से बाहर निकलवाया।

तीन साल पहले बीवी को भी काटा था सांप ने

सद्दाम ने बताया कि तीन साल पहले उनकी पत्नी हसीना को भी सांप ने काटा था। इलाज से जान बची थी। मेरी कार के पहिये के नीचे आकर एक नाग की मौत हो गई थी और नागिन बच निकली थी। नागिन के जिंदा होने से परिवार में दहशत है। अगर खिड़की में पूंछ न फंसती तो नागिन कई बार उनको डस चुकी होती।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments