Homeभारतउत्तरप्रदेश'कोई मुझे कॉल-मैसेज कर परेशान कर रहा, मैं थाने नहीं आ सकती'...

‘कोई मुझे कॉल-मैसेज कर परेशान कर रहा, मैं थाने नहीं आ सकती’ यूपी में 12वीं की छात्रा ने जब पुलिस से लगाई गुहार

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर यूपी की एक 12वीं की छात्रा ने पुलिस से हेल्प मांगी। छात्रा की इस पोस्ट के बाद पुलिस प्रशासन तुरंत हरकत में आया और मदद के लिए पहल की है।

लखनऊ: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर यूपी की एक 12वीं की छात्रा ने पुलिस से हेल्प मांगी। छात्रा को कोई व्यक्ति कॉल या मैसेज के जरिए परेशान कर रहा है। छात्रा का कहना है कि वह थाने शिकायत करने नहीं जा सकती है।

छात्रा की इस पोस्ट के बाद पुलिस प्रशासन तुरंत हरकत में आया और छात्रा की मदद के लिए पहल की है। इसके बाद सोशल मीडिया पर मामला तेजी से वायरल हो गया और लोग इस मामले में जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

X पर बताई अपनी समस्या

यूपी की एक कक्षा 12 की छात्रा ने एक्स पर लिखा कि कोई व्यक्ति उसे कॉल या मैसेज के जरिए परेशान कर रहा है। मना करने के बाद भी वह नहीं सुधर रहा। छात्रा ने उसका नंबर भी शेयर किया। छात्रा ने एक्स पर ही पुलिस से मदद मांगी। इस पर यूपी पुलिस की आईडी से छात्रा को लिखा गया कि सम्बंधित थाने पर लिखित शिकायत दर्ज कराएं, आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

छात्रा ने लिखा- मेरे घरवालों को पता चलेगा तो दिक्‍कत हो जाएगी

इस पर छात्रा ने जवाब दिया कि अम्बेडकर नगर में मेरे घर वालों को पता चलेगा तो दिक्कत होगी। उसने कहा कि वह थाने नहीं जा सकती। यूपी पुलिस ने इस मामले को लेकर तुरंत संबंधित थाने और महिला हेल्पलाइन को ही कार्रवाई करने के लिए टैग किया। इसके बाद अम्बेडकर नगर पुलिस की आईडी एक मैसेज दिया गया कि अपना मोबाइल नंबर मैसेज बॉक्स में साझा करें। छात्रा ने पुलिस से रिक्वेस्ट की कि मेरी बस एक ही गुज़ारिश है, प्लीज़ उस नंबर पर कॉल करके उन्हें कह दें कि वे मुझे कॉल या मैसेज न करें। अगर यह बात मेरे घर तक पहुंची, तो परेशानी होगी। इस तरह इस मामले पर पुलिस छात्रा की मदद को आगे आई है।

छात्रा की मदद को आगे आए यूजर्स

छात्रा की इस परेशानी को देखते हुए कई लोग एक्स पर छात्रा की मदद को आगे आए हैं। कुछ यूजर छात्रा को उस नंबर को ब्लॉक करने की सलाह दे रहे हैं, तो कुछ 1091 हेल्प लाइन पर शिकायत दर्ज करने को कह रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments