महाराष्ट्र के पुणे में पत्नी की गला रेतकर और नाक-कान काटकर हत्या करने वाला बेरहम पति मध्य प्रदेश के खरगोन में पकड़ा गया है। खरगोन पुलिस की घेराबंदी देख आरोपी ने गिरफ्तारी से बचने के लिए जहरीला पदार्थ खा लिया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है, जहां वह पुलिस कस्टडी में है।
खरगोन: महाराष्ट्र के पुणे में पत्नी की निर्मम हत्या कर फरार हुए एक आरोपी ने एमपी के खरगोन जिले में पुलिस के शिकंजे में आने से पहले कथित तौर पर जहरीला पदार्थ पी लिया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उस पर आरोप है कि उसने गला काट कर पत्नी की हत्या करने के बाद उसके नाक और कान काटकर बाथरूम के पास रख दिए और फरार हो गया था।
खराड़ी थाना पुलिस सूत्रों के अनुसार, भीकनगांव थाना क्षेत्र के पोखराबाद गांव निवासी 36 वर्षीय दयाराम पिता तोताराम अपनी पत्नी किरण के साथ मजदूरी करने महाराष्ट्र के पुणे के खराड़ी क्षेत्र गया था। वहीं घरेलू विवाद के चलते उसने कथित तौर पर धारदार हथियार से पत्नी की हत्या कर दी। आरोप है कि हत्या के बाद उसने शव के साथ क्रूरता करते हुए पत्नी के नाक और कान काटकर बाथरूम के पास रख दिए और मौके से फरार हो गया। जब उसका साला दादू घोडसे घर पहुंचा तो उसके भांजे-भांजियों ने बताया कि दयाराम ने किरण की हत्या कर दी है।
मृतका के भाई दादू घोडसे की शिकायत पर पुणे के खराड़ी थाने में हत्या का मामला दर्ज किया गया। इसके बाद महाराष्ट्र पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई। इस बीच दादू घोडसे से अपनी बड़ी बहन का शव 20 हजार रुपए खर्च कर एंबुलेंस से खरगोन जिले के बिकन गांव क्षेत्र में लाया और अंतिम संस्कार किया।
पुणे में पत्नी के नाक-कान और गला काटा, MP के खरगोन में पुलिस को देखते ही दरिंदे ने पिया जहर
पुणे में पत्नी का कत्ल कर भागे पति ने खरगोन में पुलिस से घिरने पर खाया जहर
महाराष्ट्र की पुलिस ढूंढ रही थी जिसे, उसने एमपी में पकड़े जाने से पहले निगला जहर
आरोपी ने गिरफ्तारी से बचने के लिए जहरीला पदार्थ पी लिया
शुक्रवार को दादू घोडसे ने आरोपी को भीकनगांव बस स्टैंड पर देख लिया और इसकी सूचना महाराष्ट्र पुलिस को दी। पुलिस टीम जब उसे पकड़ने पहुंची तो दयाराम अचेत अवस्था में मिला। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, शराब का सेवन किए हुए आरोपी ने गिरफ्तारी से बचने के लिए खेती में इस्तेमाल होने वाला जहरीला पदार्थ पी लिया था।
खरगोन जिला अस्पताल रेफर किया गया
गंभीर हालत में पहले उसे भीकनगांव अस्पताल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद खरगोन जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में उसका उपचार जारी है। आरोपी की निगरानी के लिए महाराष्ट्र पुलिस की टीम भी अस्पताल पहुंच गई है।
सिर पर तान दिया था तमंचा, ट्रिगर दबने से पहले बज गया हूटर…गुना में ऐसे बची युवक की जान
हालत स्थिर होने के बाद आरोपी से पूछताछ की जाएगी
पुलिस का कहना है कि आरोपी की हालत स्थिर होने के बाद उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जाएगी। फिलहाल उसके जहर पीने के कारणों और पूरे घटनाक्रम की भी जांच की जा रही है। इस जघन्य हत्याकांड की क्रूरता ने लोगों को स्तब्ध कर दिया है। महाराष्ट्र पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और आरोपी के स्वस्थ होने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।

