दिल्ली में अधिकतम तापमान 40 और न्यूनतम 26 डिग्री रहा। वहीं 27 से 30 जून तक बारिश और आंधी रोज आएगी। अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री और न्यूनतम 26 से 27 डिग्री तक रह सकता है।
नई दिल्ली: जुलाई की शुरुआत बारिश से होगी। तापमान में भी जुलाई से कमी आएगी। हालांकि अब जून के बचे हुए दिनों में बारिश होगी, लेकिन इसके बावजूद नमी भरी गर्मी रहेगी। गुरुवार को दिन में एक-दो बार काले घने बादल भी छाए। हल्की आंधी चली। साथ ही कुछ जगहों पर बूंदाबांदी हुई। दोपहर 2:30 बजे से शाम चार बजे के बीच कई जगहों पर आंधी आई।
तेज रफ्तार से चलीं हवाएं
दिल्ली में आंधी के दौरान पालम में हवाओं की गति 40 किमी प्रति घंटे, पूसा में 41 किमी प्रति घंटे, पीतमपुरा और छतरपुर में 28 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चली। वहीं सुबह साढ़े आठ से शाम साढ़े पांच बजे तक आया नगर में 9.2 एमएम, पीतमपुरा में 1 एमएम बारिश हुई। दिल्ली (सफदरजंग) में अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री रहा। यह सामान्य से 1.6 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री रहा। यह सामान्य से 2.7 डिग्री कम रहा । पालम में अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री, लोदी रोड में 38.6, रिज में 40.1 और आया नगर में 37.3 डिग्री रहा।
अब 30 जून तक रोज आंधी-बारिश
पूर्वानुमान के अनुसार 26 जून को आंधी और बारिश रहेगी। अधिकतम तापमान 40 और न्यूनतम 26 डिग्री रहा। वहीं 27 से 30 जून तक बारिश और आंधी रोज आएगी। अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री और न्यूनतम 26 से 27 डिग्री तक रह सकता है। जुलाई की शुरुआत थोड़ी कूल रहेगी। प्री-मॉनसून गतिविधियां बढ़ सकती हैं। एक जुलाई को भी बारिश होगी। अधिकतम तापमान 36 और तापमान 25 डिग्री रह सकता है।

