Homeभारतदिल्लीIPL टीमों का फिजियोथेरेपिस्ट रह चुका शख्स दिल्ली में गिरफ्तार, सट्रीट डॉग...

IPL टीमों का फिजियोथेरेपिस्ट रह चुका शख्स दिल्ली में गिरफ्तार, सट्रीट डॉग के साथ की थी ‘हैवानियत’

जगतपुरी में एक स्ट्रीट डॉग पर बार-बार गाड़ी चढ़ाकर मारने के मामले में पुलिस ने आरोपी सैफी हसन नकवी को गिरफ्तार किया। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई थी। जमानती धारा होने के कारण आरोपी को थाने से ही जमानत मिल गई।

नई दिल्ली: शाहदरा जिले के जगतपुरी स्थित जितार नगर में बीते गुरुवार को एक थार ड्राइवर के एक स्ट्रीट डॉग को जानबूझकर कुचलने का मामला सामने आया। आरोप है कि चालक ने एक बार नहीं, बल्कि तड़प रहे डॉगी के ऊपर तीन-चार बार गाड़ी बैक कर चढ़ाई, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना स्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी वारदात कैद हो गई। सोशल मीडिया पर घटना का विडियो भी जमकर वायरल हुआ था। हादसे के बाद आरोपी फरार हो गया था, लेकिन जगतपुरी पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी कार चालक डॉ. सैफी हसन नकवी को 22 जून को गिरफ्तार कर लिया। जांच में पता चला कि गिरफ्तार आरोपी आईपीएल टीमों के साथ सीनियर फिजियोथेरेपिस्ट के रूप में काम कर चुका है।

बीएनएस की धारा 323 के तहत मामला दर्ज

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, एनजीओ चलाने वाले खजूरी खास निवासी पराग महेश्वरी ने 19 जून को शिकायत दी थी।
आरोप लगाया गया कि जितार नगर में रहने वाले एक कार चालक ने जानबूझकर एक आवारा डॉगी पर गाड़ी चढ़ा दी।
आरोप है कि ड्राइवर ने गाड़ी को कई बार बैक कर डॉगी के ऊपर चढ़ाया, जिससे उसकी मौत हो गई।

उनके बयान पर बीएनएस की धारा 323 (पशुओं को मारकर या अपंग करके नुकसान पहुंचाने का अपराध) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
फिर सीसीटीवी फुटेज की मदद और लोगों से पूछताछ की गई तो पता चला कि यह कार डॉ. सैफी हसन नकवी की है और वह जितार नगर में ही रहता है।
बाद उसकी गाड़ी भी घर के अंदर खड़ी मिली। हालांकि घटना के बाद से वह फरार चल रहा था।

आखिरकार उसकी पहचान करने के बाद 22 जून को गिरफ्तार कर लिया। लेकिन जमानती धारा होने के कारण उसे थाने से ही जमानत मिल गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments