Homeभारतउत्तरप्रदेशCM योगी का सपा पर वार, बोले- 'उनके एजेंडे में विकास नहीं,...

CM योगी का सपा पर वार, बोले- ‘उनके एजेंडे में विकास नहीं, गुंडागर्दी’

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फिरोजाबाद में ₹658 करोड़ से अधिक की 81 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया. इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि उसके एजेंडे में विकास नहीं, बल्कि गुंडागर्दी और सामाजिक वैमनस्य है.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को फिरोजाबाद पहुंचे. यहां उन्होंने ₹658 करोड़ से ज्यादा की लागत से 81 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास किया. इस दौरान उन्होंने एक कार्यक्रम को भी संबोधित किया और समाजवादी पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि सपा के एजेंडे में विकास है ही नहीं. समाज को बांटना, सामाजिक एकता को छिन्नभिन्न करना, गुंडागर्दी को प्रोत्साहित करना ही सपा का एजेंडा है.

मुख्यमंत्री यहीं नहीं रुके, उन्होंने कहा कि गरीब के लिए कार्य ना हो, इसके लिए एड़ी चोटी लगाना. विकास की हर योजना में रोड़ा अटकाना और किसी पर्व के पहले आयोजित होने वाली उत्सव को उपद्रव में बदल देना ही सपा का एजेंडा है.

सपा देती थी वन डिस्ट्रिक्ट वन माफिया

राज्य में 2017 के पहले क्या हालत थे? लेकिन आज आप देख रहे होंगे, ये डबल इंजन की भारतीय जनता पार्टी की सरकार…वन डिस्ट्रिक्ट, वन मेडिकल कॉलेज दे रही है. वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट दे रही है. वहीं समाजवादी पार्टी वन डिस्ट्रिक्ट वन माफिया देती थी. यानी हर जिले का एक चिन्हित माफिया था. वो चिन्हित माफिया अराजकता फैलाता था. गरीब के मकान और जमीन पर कब्जा करता था. अराजकता पैदा करना उसकी पहचान बन चुकी थी.

लेकिन हमारा प्रदेश अब माफियामुक्त, गुंडा मुक्त, उपद्रव मुक्त है. अब उत्तर प्रदेश में नो कर्फ्यू नो दंगा… सब चंगा है. आप सोचो समाजवादी पार्टी रामनवमी पर तो विरोध करती ही करती थी, श्री कृष्ण जन्माष्टमी के मनाने पर भी रोक लगाती थी. कांवड़ यात्रा भी नहीं होने देती थी. गरीब को राशन नहीं मिलता था. गरीब को आयुष्मान की सुविधा का लाभ नहीं मिलता था. गरीब के लिए आवास की सुविधा नहीं थी. गरीब के घर में शौचालय की सुविधा भी नहीं थी.

मेरी सरकार में 15 करोड़ लोगों को मिल रहा मुफ्त राशन

गरीब को एलपीजी के सिलेंडर की सुविधा भी नहीं थी . बिजली भी नहीं थी. क्योंकि ये कांग्रेस, समाजवादी पार्टी के लोग और बहुजन समाज पार्टी के लोग तो अंधेरे में रहने के आदि थे. अंधेरे में ही इनकी डकैती, कुशलतापूर्वक पड़ जाती थी . इसीलिए चाहते ही नहीं थे कि बिजली आए.

आज मैं कह सकता हूं, प्रदेश के अंदर पंद्रह करोड़ गरीबों को फ्री में राशन की सुविधा का लाभ मिल रहा है. दस करोड़ लोगों को आयुष्मान भारत में 5 लाख रुपए की मुफ्त में स्वास्थ्य की सुविधा प्राप्त हो रही है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments