उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में नाबालिक ने अपने बड़े भाई, भाभी और 3 वर्षीय भतीजे की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी।
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक बेहद गंभीर और सनसनी खेज मामला सामने आया है। यहां एक नाबालिक ने अपने बड़े भाई , भाभी और 3 वर्षीय भतीजे की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी नाबालिक भाई मकान की दूसरी मंजिल के कमरे में छुप कर बैठ गया।
पिता की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पिता की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल कर रही है, घटना की जानकारी होते ही आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गईं। सूचना मिलते ही एसएसपी, एसपी सिटी, एसपी साउथ और स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।
भतीजी ने देखी वारदात
बांसगांव थाना क्षेत्र के बलुआ बुजुर्ग निवासी 55 वर्षीय हरी लाल गुप्ता अपने बड़े बेटे अमित गुप्ता, बहू रंजना गुप्ता 3 वर्षीय पोते श्रेयांश गुप्ता, 6 वर्षीय पोती और 16 वर्षीय छोटे बेटे के साथ रहते हैं। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार की रात सभी ने खाना खाया इस दौरान किसी बात पर बड़े भाई और छोटे भाई के बीच विवाद हुआ। जिसके बाद सभी अपने कमरे में सोने चले गए। आरोप है कि सोमवार की रात लगभग ढाई से 3:00 बजे के करीब नाबालिक आरोपित उठा और कमरे में सो रहे अपने बड़े भाई, भाभी और भतीजे के पास पहुंचा और उसने तीनों पर धारदार हथियार से हमला कर उनकी निर्मम हत्या कर दी। इस दौरान उसकी नजर अपनी भतीजी पर नहीं गई चीख सुनकर वह जाग गई उसने अपनी आंखों से अपने चाचा को यह वारदात करते देख लिया भतीजी ने ही इसकी जानकारी अपने बाबा को दी।
प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार हत्या करने के पश्चात आरोपी हत्या में इस्तेमाल किए गए गड़ासे के साथ मकान की ऊपरी मंजिल के कमरे में जाकर चुपचाप बैठ
गया। जैसे ही इसकी जानकारी पिता हरिलाल को हुई तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जानकारी ग्रामीणों को हुई तो वह भी भारी संख्या में वहां उपस्थित हो गए और लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चायें शुरू हो गई।
पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि मामला पारिवारिक विवाद का है। बड़ा भाई अमित गुप्ता पहले कहीं बाहर रहकर काम करता था। फिर वह वापस लौटा और गांव में जिस दुकान को उसका छोटा भाई संचालित करता था, उस पर स्वयं बैठने लगा। जिसकी वजह से छोटे भाई के मन में कुंठा पैदा हो गई और दोनों के बीच विवाद होने लगा। बताया जा रहा है कि इसी कुंठा के कारण नाबालिक किशोर ने बड़े भाई के परिवार को ही समाप्त कर दिया। पुलिस की पूछताछ अभी जारी है, सभी पहलुओं पर जांच चल रही है। जल्द ही हत्या के कारणों का पता चल जाएगा।
घटना के बारे में एसपी सिटी साउथ दिनेश पुरी ने बताया कि जैसे ही हमें इस बात की सूचना मिली मौके पर आला अधिकारी सहित मैं स्वयं और स्थानीय थाने की पुलिस पहुंच गई। फोरेंसिक टीम ने मौके से कई साक्ष्य जुटाए हैं। मामले की जांच पड़ताल चल रही है। सभी पहलुओं पर गहनता से अध्ययन किया जा रहा है। आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया

