Homeभारतमध्यप्रदेशऊर्जा मंत्री ने लगाई चौपाल, गुस्साए गांव वालों ने लगाए 'बिजली विभाग...

ऊर्जा मंत्री ने लगाई चौपाल, गुस्साए गांव वालों ने लगाए ‘बिजली विभाग चोर है’ के नारे, 2 घंटे में मिली 200 शिकायतें, फिर हुआ एक्शन

शिवपुरी के खोड़ में जन चौपाल के दौरान ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के सामने ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए टूटे तारों और अवैध वसूली के गंभीर आरोप लगाए हैं।

शिवपुरी: जिले के खोड़ स्थित धाय महादेव मंदिर परिसर में जन चौपाल में बिजली विभाग की लापरवाही को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। जिले के प्रभारी मंत्री एवं प्रदेश की ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के सामने वीरा गांव के ग्रामीणों ने ‘बिजली विभाग चोर है’ के नारे लगाकर विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए।

शिकायतों का अंबार देख चौंक गए मंत्री

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर जिले के दौरे पर थे। उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनने के लिए लगभग दो घंटे तक जन चौपाल लगाई। इस दौरान बिजली, सड़क, सीमांकन, हैंडपंप और पेंशन से जुड़ी करीब 200 शिकायतें प्राप्त हुईं।

ग्रामीणों ने लगाए गंभीर आरोप

जन चौपाल में वीरा गांव के ग्रामीणों ने बताया कि गांव में कई बिजली के खंभे और तार टूटकर खेतों में पड़े हुए हैं। कई बार शिकायत करने के बावजूद बिजली कंपनी ने कोई कार्रवाई नहीं की। ग्रामीणों ने बारिश के मौसम में दुर्घटना की आशंका जताते हुए तत्काल समाधान की मांग की। ग्रामीणों का कहना था कि लापरवाही के चलते किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है।

तार जोड़ने के पैसे मांगे जाने का आरोप

ग्रामीण सुखेंद्र राय ने आरोप लगाया कि शासकीय कार्य के लिए विभाग के कर्मचारियों ने उनके घर का तार काट दिया था। जोड़ने के लिए पहले पिता से 1500 रुपए लिए गए। अब 21 दिन से तार टूटा पड़ा है और दोबारा जोड़ने के लिए 3 हजार रुपए मांगे जा रहे हैं। इस तरह की वसूली से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।

वीरा गांव के ग्रामीणों ने खुलेआम विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर बिजली कंपनी की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाए।

ग्रामीण सुखेंद्र राय ने आरोप लगाया कि सरकारी काम के नाम पर उनके घर का कनेक्शन काटा गया और जोड़ने के बदले पिता से 1500 रुपये ऐंठ लिए गए।
पीड़ित का दावा है कि पिछले 21 दिनों से उनका तार टूटा पड़ा है और अब उसे दोबारा जोड़ने के लिए 3 हजार रुपये की रिश्वत मांगी जा रही है।
चौपाल के दौरान ही ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि टूटे तारों को जल्द दुरुस्त नहीं किया गया, तो वे सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन करेंगे।

मंत्री ने मौजूद अधिकारियों को लगाई फटकार

ग्रामीणों की नाराजगी और आरोपों को गंभीरता से लेते हुए ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने मौके पर मौजूद बिजली कंपनी के अधिकारियों को फटकार लगाई। उन्होंने तत्काल समस्या के निराकरण के निर्देश दिए और कहा कि कार्रवाई की रिपोर्ट सीधे उन्हें प्रस्तुत की जाए। जन चौपाल से पहले मंत्री ने परिसर में पौधारोपण किया। इसके बाद हितग्राहियों को विभिन्न शासकीय योजनाओं के प्रमाण पत्र वितरित किए। सांदीपनि विद्यालय गणेशखेड़ा की छात्राओं को निःशुल्क साइकिलें देकर उनका उत्साहवर्धन भी किया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि समय पर कार्रवाई नहीं हुई तो वे उग्र आंदोलन करेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments