Homeभारतमध्यप्रदेशमध्यप्रेश के शिवपुरी में बवाल… अंबेडकर की प्रतिमा जब्त करने गई पुलिस...

मध्यप्रेश के शिवपुरी में बवाल… अंबेडकर की प्रतिमा जब्त करने गई पुलिस टीम पर पथराव, महिलाओं-पुरुषों ने फेंके पत्थर

शिवपुरी में पुलिस कार्रवाई के दौरान बवाल हो गया. यहां सरकारी जमीन पर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित कर दी गई थी. प्रशासन का कहना है कि ये नियमों के विरुद्ध था. इसी को लेकर पुलिस टीम प्रतिमा जब्त करने पहुंची थी, तभी महिलाओं-पुरुषों ने पुलिस प्रशासन की टीम पर पथराव कर दिया.

मध्य प्रदेश के शिवपुरी में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा जब्त करने गई पुलिस टीम पर पथराव कर दिया गया. हालांकि पुलिस ने इस दौरान हालात को काबू करते हुए लोगों के हाथों से पत्थर छीन लिए. अधिकारियों का कहना है कि सरकारी जमीन पर कोई प्रतिमा बिना किसी अनुमति के स्थापित नहीं की जा सकती. ऐसा करने पर सख्त एक्शन लिया जाएगा.

ये पूरा मामला कोलारस थाना क्षेत्र के ग्राम अनंतपुर का है. आरोप है कि बिना अनुमति के बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को सरकारी जमीन पर स्थापित कर दिया गया. इसकी शिकायत हुई तो प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. टीम ने बिना अनुमति लगाई गई प्रतिमा को जब्त कर लिया.

इस बात को लेकर कुछ ग्रामीण नाराज हो गए और उन्होंने पुलिस-प्रशासन की टीम पर पथराव करना शुरू कर दिया. हालांकि टीम ने पत्थरों को छीनकर फेंक दिया. इस पूरे मामले को लेकर भीम आर्मी ने कोलारस थाने का घेराव भी किया गया था और नेताओं ने एक ज्ञापन प्रशासन को सौंपा था.

इस घटनाक्रम को लेकर प्रशासन का कहना है कि बिना अनुमति प्रतिमा स्थापित करने के मामले में दो लोगों पर कार्रवाई की गई है, वहीं प्रतिमा को जब्त कर लिया गया है. इस मामले में एसडीएम अनूप श्रीवास्तव का कहना है कि थाने का घेराव कर आरोपियों को छुड़वाने की मांग भी की जा रही थी.

इसे लेकर उनके विरुद्ध कार्रवाई की गई है. इसलिए कानूनी कार्रवाई का सहारा लें. एसडीएम का कहना है कि शासकीय भूमि पर किसी भी प्रकार की प्रतिमा को स्थापित नहीं किया जा सकता, जब तक कि उसकी नियमों के अनुसार परमिशन न ली जाए.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments