Homeभारतमध्यप्रदेशअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर अर्हम भावना योग एवं विचार गोष्ठी का आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर अर्हम भावना योग एवं विचार गोष्ठी का आयोजन

सागर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जैन मिलन मकरोनिया, महिला जैन नेहा नगर के संयुक्त तत्वावधान में श्री दिगंबर जैन महावीर जिनालय, नेहानगर,मकरोनिया में 21 जून 2026 संपन्न हुआ

कार्यक्रम का प्रारंभ आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के चित्रानावरण एवं दीपप्रज्वलन महावीर प्रार्थना के साथ हुआ।

विचार गोष्ठी के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री अतिवीर अरुण चंदेरिया, अध्यक्षता वीर दिनेश जैन कर्रापुर ने की, हमारी संस्कृति योग की संस्कृति है, इस विषय पर वीर जिनेश जैन वहरोल, वीर संजय जैन शक्कर, वीर प्रमोद जैन भाईजी वीर डालचंद जैन, वीर अरविंद जैन, वीरांगना अनीता जैन वीरांगना मनीषा जैन ने अपने विचार रखें सभी ने योग का महत्व और इस कार्यक्रम को प्रेरणादायक योग शिविर एवं सकारात्मक सोच का आयोजन माना । कार्यक्रम का उद्देश्य स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा देना तथा योग के प्रति जनजागरण करना था। योग प्रशिक्षक श्रीमती सुनीता जैन एवं कुमारी अंशिका जैन द्वारा किया गया। उन्होंने उपस्थित वीर एवं वीरांगनाओं को विभिन्न योगासन,प्राणायाम तथा ध्यान का अभ्यास कराया और नियमित योग के शारीरिक एवं मानसिक लाभों की विस्तृत जानकारी दी, कार्यक्रम का संचालन संयोजक वीर मनीष विद्यार्थी, कोषाध्यक्ष हेमचंद जैन मडदेवरा आभार वीरांगना मनीषा जैन ने माना

कार्यक्रम में वीर संतोष जैन, गढाकोटा, प्रवीण सिंघई, संरक्षिका किरण जी, कोषाध्यक्ष स्मिता जी, मंत्री रुचि सेठ, वीरांगना मंजू, वीरांगना रजन वीरांगना पीयूष जैनसहित शाखा की अनेक वीरांगनाएँ एवं सदस्य उत्साहपूर्वक उपस्थित रहें और योगाभ्यास में सक्रिय सहभागिता निभाई।

कार्यक्रम के समापन पर सभी ने प्रतिदिन योग को अपनी दिनचर्या का अभिन्न अंग बनाने का संकल्प लिया। यह योग शिविर स्वास्थ्य, अनुशासन एवं सकारात्मक जीवनशैली को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक सराहनीय पहल सिद्ध हुआ।

सादर प्रकाशनार्थ

मनीष विद्यार्थी सागर

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments