हेमंत वर्मा संवाददाता राजनांदगांव :पुरुषोत्तम मास के अंतिम दिवस कथा यज्ञ एवं विश्व मंगल कामना के साथ 16 दिवसीय आयोजन संपन्न
श्री सत्यनारायण मंदिर समिति के अध्यक्ष हरीश अग्रवाल ने बताया कि भारतीय सनातन संस्कृति में पुरुषोत्तम मास की सोमवती अमावस्या का विशेष महत्व है इस दिन दीपदान करने से प्रभु की विशेष कृपा प्राप्त होती है 15 जून सोमवार को श्री सत्यनारायण मंदिर समिति द्वारा 21000 दीपों से सुसज्जित देव दीपावली अमावस्या की अंधेरी रात में मनाई गई इस दीपोत्सव में हजारों भक्तों ने दीप जलाकर सहभागिता निभाई श्री सत्यनारायण मंदिर परिसर से दिल्ली दरवाजा कामठी लाइन तक 21000 दीपों के अद्भुत दृश्य ने लोगों का मन मोह लिया दीपोत्सव में संस्कार के साथ जन जागरण का संदेश देते हुए स्वास्तिक ,धनुष बाण , गदा, बच्चों को संस्कार शिक्षा , ईंधन बचाओ ,जल बचाओ , पेड़ लगाओ, स्वदेशी अपनाओ , देश प्रेम, स्वच्छता अपनाओ जैसे अनेक संदेश दीप जलाकर दिए गए ।
दीपोत्सव महाआयोजन के सहयोगी राकेश ठाकुर ( दिया वाले बाबा ) शनि धाम परिवार रानी सागर राजनांदगांव दीपोत्सव को सफल बनाने में संस्कार राजपूत की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।
पुरुषोत्तम मास के अंतिम 16 वे दिवस 16 जून 2026 प्रातः 10:00 बजे से श्री नारायण धाम में श्री सत्यनारायण भगवान की कथा हवन यज्ञ पूर्णाहुति विश्व मंगल कामना के साथ भंडारा महाप्रसाद जी के साथ 16 दिवसीय पुरुषोत्तम महा आयोजन संपन्न हुआ ।
श्री सत्यनारायण मंदिर समिति परिवार ने 16 दिवसीय पुरुषोत्तम मास नारायण महा महोत्सव आयोजन को सफल बनाने में संस्कारधानी के जन-जन समस्त सनातन प्रेमियों सहित समस्त श्रद्धालुओं को नमन करते हुए आभार व्यक्त किया है ।
उपरोक्त जानकारी
श्री सत्यनारायण मंदिर समिति के सचिव सौरभ खंडेलवाल एवं उत्सव प्रभारी लक्ष्मण लोहिया ने दी ।

