हेमंत वर्मा संवाददाता राजनांदगांव : छुरिया- खुज्जी विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस नेता तरुण सिन्हा ने भाजपा सरकार व शासन प्रशासन पर अवैध प्लाटिंग करने वाले तथाकथित डॉक्टर पर सांथगाठ कर अवैध काम को अंजाम देने का गंभीर आरोप लगाया है, उन्होंने आगे आरोप लगाते हुए कहा की नगर के एक तथाकथित डॉक्डर ने छुरिया नगर पंचायत मे अपनी मनमानी कर बपौती समझते हुए नियम कानून को ताक मे रखकर लगातार क्षेत्र मे अलग-अलग व्यक्तियों के नाम पर अवैध प्लाटिंग कर राजस्व की हानि करते नजर आ रहे है जिससे शासन प्रशासन को लाखो रुपया की हानि होने से नाकारा नहीं जा सकता! वही इस अवैध कार्य को अंजाम देने स्थानीय प्रशानिक अमलो व जिला कलेक्टर की भूमिका भी सन्धिग्ध नजर आ रही है जिसका जीता जागता उदहारण नगर पंचायत छुरिया मे देखा सकता है! जहां वर्षो से हुए अवैध प्लाटिंग पर किसी प्रकार की कोई भी कार्यवाही ना होना स्वालिया निशान खड़ा करता है जिसके चलते ऐसे अवैध प्लाटिंग करने वाले लोगो का हौसला बुलंद है
जिसके चलते कांग्रेस नेता तरुण सिन्हा ने ऐसे अवैध कार्यों को बंद को लेकर साय सरकार व प्रशानिक अधिकारियो को सख्त चेतावनी देते हुए तथाकथित डाक्टर की सम्पति की जांच सख्त कार्यवाही करने की बात कही है
अगर ऐसे लोगो पर कार्यवाही नहीं हुई तो एक बडे आंदोलन करने श्री सिन्हा ने बात कही है

