Homeभारतमध्यप्रदेशमदद करो साब! झोली फैलाकर कलेक्टर के पैरों में गिरी मां-बेटी… जनसुनवाई...

मदद करो साब! झोली फैलाकर कलेक्टर के पैरों में गिरी मां-बेटी… जनसुनवाई में मचा हंगामा

मध्यप्रदेश के जबलपुर कलेक्ट्रेट की जनसुनवाई में उस समय भावुक दृश्य देखने को मिला, जब एक महिला और उसकी बेटी न्याय की गुहार लगाते हुए कलेक्टर के पैरों में गिर पड़ीं. महिला ने पड़ोसियों पर बेटी से छेड़छाड़, धमकी और उत्पीड़न का आरोप लगाया.

जबलपुर में कलेक्ट्रेट में चल रही जनसुनवाई में उस वक्त हंगामा हो गया जब न्याय की गुहार लगा रही महिला और उसकी बेटी कलेक्टर के पैरों में गिर पड़ीं. परेशान हाल महिला अपनी बेटी के साथ सुरक्षा की मांग को लेकर पिछले कई महीनों से पुलिस अधिकारियों के चक्कर काट रही है, लेकिन जब उसे न्याय नहीं मिला तो उसने जनसुनवाई में कलेक्टर राघवेंद्र सिंह के पैर पकड़ लिए.

एकाएक पैरों में गिर गईं मां- बेटी

अचानक हुए इस घटनाक्रम से कलेक्टर भी हैरान रह गए और उन्होंने तत्काल मौके पर मौजूद अधिकारियों को पीड़ित महिला की शिकायत पर कार्रवाई करने की आदेश दिए. दरअसल घमापुर क्षेत्र में रहने वाली पूजा दुबे पड़ोस की कुछ असामाजिक तत्वों से पिछले कई महीनों से परेशान है.

पूजा दुबे का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले कुछ लड़के उसकी बेटी को पिछले कई दिनों से परेशान कर रहे हैं. वे आए दिन छेड़छाड़ करते हैं और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते हैं . इसकी शिकायत लेकर वह कई बार थाने पहुंची और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही.

पीड़ित महिला का आरोप है कि उसके घर के पीछे भगवती बेन और उसके परिवार के सदस्य उसे अक्सर विवाद करते हैं. मारपीट करते हैं और गाली गलौज करके उसके परिवार को परेशान कर रहे हैं. उसकी बेटी से छेड़खानी की जाती है शिकायत के बावजूद भी पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही .

पुलिस अधीक्षक के पास भी जनसुनवाई में शिकायत दी जा चुकी है लेकिन पुलिस अधीक्षक ने भी कोई कार्रवाई नहीं की इसलिए आज वह कलेक्टर जनसुनवाई में अपनी शिकायत लेकर पहुंची है. फिलहाल पीड़ित महिला की शिकायत पर कार्रवाई शुरू की जा चुकी है

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments