Homeभारतदिल्लीगाजीपुर हत्याकांड: दिल्ली में युवक की चाकू गोदकर हत्या, डर की वजह...

गाजीपुर हत्याकांड: दिल्ली में युवक की चाकू गोदकर हत्या, डर की वजह से छोड़ भागे दोस्त

गाजीपुर में रेलवे ट्रैक पर मामूली टक्कर के बाद हुए विवाद में 17 साल के राजकुमार की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। वारदात में दो नाबालिग आरोपी शामिल थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों को पकड़ लिया है और जांच जारी है।

रेलवे ट्रैक पर चलने के दौरान दो नाबालिगों से हुआ था झगड़ा

नई दिल्ली: गाजीपुर में रेलवे ट्रैक पर चलने के दौरान हल्का सा टच हो जाने पर हुए झगड़े में 17 साल के राजकुमार की दो लोगों ने चाकू मारकर हमला कर हत्या कर दी। इस दौरान युवक के दोस्त डर के कारण भाग गए। पुलिस वाले युवक को LBS अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया है। दोनों नाबालिग हैं और कोंडली के रहने वाले हैं। पुलिस का कहना है कि अगर समय पर सूचना मिल जाती तो युवक की जान बचाई जा सकती थी।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि राजकुमार अपने परिवार के साथ गाजीपुर इलाके में रहते थे और पिता के साथ पेंटर का काम करते थे। शनिवार रात करीब 11:30 बजे उन्हें चाकू मारा गया था। 12:05 बजे पीसीआर कॉल मिली। पुलिस सूत्रों के मुताबिक राजकुमार अपने दो नाबालिग दोस्त के साथ नोएडा से ड्रिंक करके आए थे। जब वह रेलवे ट्रैक पर जा रहे थे, तभी

‘देर से मिली सूचना’

पुलिस का कहना है कि वारदात के आधे घंटे बाद पुलिस को सूचना दी गई।
अगर समय से सूचना मिल जाती तो शायद युवक की जान बच सकती थी।
चाकू कहीं ऐसे जगह पर नहीं लगी थी कि जो बहुत गंभीर हो।
दोनों आरोपी नाबालिग से टक्कर हो गई। इस बात को लेकर दोनों नाबालिग राजकुमार से झगड़ा करने लगे।
झगड़े के दौरान दोनों ने चाकू निकाला और राजकुमार पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
राजकुमार के दोनों दोस्त डर के कारण वहां से भाग गए।
इसके बाद राजकुमार के परिवारवालों को सूचना दी।
परिवार वाले घटना स्थल पर पहुंचे और दोपहर 12:05 बजे पुलिस को कॉल किया।
तब तक अधिक खून बह जाने के कारण राजकुमार की मौत हो गई थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments