Homeभारतमध्यप्रदेशभोपाल में पटाखा दुकान में लगी भीषण आग, दमकल की 10 गाड़ियों...

भोपाल में पटाखा दुकान में लगी भीषण आग, दमकल की 10 गाड़ियों ने पाया काबू, तीन घंटे तक चला ऑपरेशन

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के पटाखा दुकान में शुक्रवार को अचानक आग लग गई। आग लगने के कारण अफरा-तफरी मच गई। दमकल विभाग की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।

भोपाल में शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। बैरागढ़ रोड में पटाखों की एक दुकान में अचानक धमाकों से दहल उठा। पटाखा दुकान में अचानक आग लगने से चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई। आग लगने के कारण पटाखों में बार-बार धमाके होते रहे और आग की लपटें करीब 70 फीट ऊपर तक उठ गईं।

जानकारी के अनुसार, पटाखा दुकान हलालपुरा में मुख्य सड़क किनारे ही है। आग तड़के में लगने के कारण मार्केट में भीड़-भाड़ नहीं थी जिस कारण से किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई है। आग लगने की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की टीम और प्रशासन मौके पर पहुंचा। जिसके बाद स्थिति को नियंत्रण पर लिया गया।

तीन घंटे से ज्यादा चला ऑपरेशन
स्थानीय लोगों के अनुसार, बैरागढ़ रोड स्थित सुंदर वन गार्डन के ठीक सामने सोनी पटाखा दुकान है। इसी दुकान में तड़के करीब साढ़े 3 बजे आग लगी। आग लगने के कारण पटाखे में धमाके होने लगे। धीरे-धीरे आग की लपटें चारों तरफ दिखाई देने लगी। जिसके बाद प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

क्या कहा फायर अधिकारी ने

फायर ऑफिसर इक्तार शाह ने कहा, “हमें सुबह 3:55 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। तत्काल दमकल की लगभग 10 गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग पर काबू पा लिया गया है।” उन्होंने बताया कि फतेहगढ़, बैरागढ़, गांधीनगर समेत कई फायर स्टेशनों से दमकलें मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की मशक्त की।

भोपाल में पटाखा दुकान में लगी भीषण आग
दमकल की 10 गाड़ियों ने आग पर पाया काबू
तीन घंटे से ज्यादा चला रेस्क्यू ऑपरेशन
शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की संभावना

आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं

मामले की जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि आग किस कारण से लगी इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। माना जा रहा है कि आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है। मामले की जांच के बाद ही खुलासा होगा कि आग किस कारण से लगी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments