Homeभारतउत्तरप्रदेशगोरखपुर में पीएसी वाहन की चपेट में आने से दो युवकों की...

गोरखपुर में पीएसी वाहन की चपेट में आने से दो युवकों की दर्दनाक मौत, परिजनों ने सड़क पर किया हंगामा

नौसढ़ के पास गोरखपुर की तरफ से आ रही पीएसी वाहन ने दो युवकों को रौंद दिया। नाराज लोगों ने सड़क पर हंगामा किया। जिसकी वजह से घंटों यातायात बाधित रहा ,बड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह पुलिस द्वारा समझा बूझाकर लोगों को शांत कराया गया।

यूपी के गोरखपुर में नौसढ़ के पास गोरखपुर की तरफ से आ रही पीएसी वाहन ने दो युवकों को रौंद दिया। देखते ही देखते मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई, सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया।

सूचना पर सीओ गीडा सहित अतिरिक्त पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां दोनों युवकों को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से परिजनों और ग्रामीणों में हाहाकार मच गया

चौराहा पर चक्का जाम

उन्होंने नौसढ़ चौराहा पर चक्का जाम कर दिया, जिसकी वजह से घंटों यातायात बाधित रहा ,बड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह पुलिस द्वारा समझा बुझाकर लोगों को शांत कराया गया। गीडा थाना क्षेत्र अंतर्गत नौसढ़ के पास गुरुवार की देर शाम हुए एक भीषण हादसे में दो युवकों की जान चली गई। मिली जानकारी के अनुसार, युवक बाइक से ट्रांसपोर्ट नगर नौसढ़ की ओर जा रहे थे,कि इसी दौरान गोरखपुर की ओर से आ रही पीएसी वाहन ने उन्हें रौंद दिया। जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए, उन्हें उपचार के लिए BRD मेडिकल कॉलेज लाया गया,लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिय।

कुछ घंटे तक आवागमन बाधित रहा

आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने हजारों की संख्या में पहुंचकर गोरखपुर -लखनऊ मार्ग को बाधित करने की कोशिश की, कुछ घंटे तक आवागमन बाधित भी रहा। जानकारी होते ही मौके पर जिले के तमाम आलाधिकारी और भारी पुलिस फोर्स भी पहुंच गई, काफी मशक्कत के बाद हंगामा कर रहे लोगों को समझा बुझा कर मामला शांत कराया। परिजनों का आरोप था कि पीएसी की वाहन ने उल्टी दिशा में आकर दुर्घटना को अंजाम दिया है।

परिजनों का आरोप

आरोप था कि यह हादसा पूरी तरह पीएससी वाहन चालक की गलती की वजह से हुआ है। परिजनों की मांग थी कि पीड़ित परिवार से एक व्यक्ति को नौकरी और मुआवजा दिया जाए। मृतकों की पहचान 18 वर्षीय राज निषाद निवासी चकरा अव्वल थाना राजघाट और 19 वर्षीय अमित निषाद निवासी बहरामपुर दक्षिणी(अमरुतानी) थाना गीडा के रूप में हुई है।

सीओ ने क्या कहा

सीओ योगेंद्र सिंह ने कहा कि बाइक से 2 युवक आ रहे थे। पीएससी की गाड़ी से ठोकर लगी। घायल अवस्था में उन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों ने वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है, सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। सुरक्षा और शांति के दृष्टिगत फोर्स लगाई गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments