Homeभारतउत्तरप्रदेशमहज 3 मिनट में उड़ा दिए 40000 रुपये, चोरी की ये CCTV...

महज 3 मिनट में उड़ा दिए 40000 रुपये, चोरी की ये CCTV फुटेज देखिए! गोरखपुर में गजब का चोर

उत्तरप्रदेश के गोरखपुर के बड़हलगंज थाना क्षेत्र के सिधवा बाजार में दिनदहाड़े एक दुकान से 40 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली गई। चोरी की वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

गोरखपुर में चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते नजर जा रहे हैं। बीते दिनों जिले के पिपराइच और अब बड़हलगंज क्षेत्र से चोरी की दो अलग-अलग घटनाएं सामने आई हैं, जिससे लोगों में दहशत है।

बड़हलगंज थाना क्षेत्र के सिधवा बाजार में दिनदहाड़े एक दुकान से 40 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली गई। चोरी की वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इस बारे में पुलिस का कहना है की सीसी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

सीसीटीवी कैमरे में कैद वारदात

मारुति एजेंसी के सामने स्थित वर्मा गैसेस के संचालक राजन वर्मा मंगलवार की शाम करीब 6 बजे किसी काम से छत पर गए हुए थे। इसी दौरान एक किशोर दुकान में दाखिल हुआ और काउंटर में रखे बिक्री के 40 हजार रुपये की नकदी लेकर फरार हो गया। कुछ देर बाद जब दुकानदार नीचे लौटे तो काउंटर खुला मिला और नकदी गायब थी। जांच करने पर पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद मिली।

नगदी को अंडरवियर में छुपाया

फुटेज में एक किशोर चोरी करते हुए साफ दिखाई दे रहा है। पीड़ित ने पुलिस को सूचना देने के साथ ही सीसीटीवी फुटेज भी सौंप दी है। फुटेज में किशोर पहले इधर-उधर देखता है फिर काउंटर में ऊपर की दराज खोलकर लाकर की चाबी निकलता है और फिर चाबी से लाकर खोलकर उसमें रखी नगदी को अपने अंडरवियर में छुपा कर दुकान से बाहर निकल जाता है।

दूसरी घटना पिपराइच थाना क्षेत्र की

दूसरी घटना पिपराइच थाना क्षेत्र के बजरंग पुरम कॉलोनी की है। यहां रहने वाले बृजेश कुमार तिवारी परिवार के साथ बच्चों के एडमिशन के लिए 4 जून को नोएडा गए हुए थे। जब वह मंगलवार को वापस लौटे तो घर का मुख्य दरवाजा खुला मिला और ताला टूटा हुआ था। घर के अंदर जाकर देखा तो अलमारी के लॉक भी टूटे हुए थे और उसमें रखे जेवरात तथा अन्य कीमती सामान गायब थे। पीड़ित ने मामले की सूचना पुलिस को दी है। पुलिस तहरीर के आधार पर जांच में जुट गई है और चोरी गए सामान का ब्योरा जुटाया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments