Homeभारतदिल्लीIGI एयरपोर्ट पर आंधी-तूफान के बीच एअर इंडिया के 3 विमानों को...

IGI एयरपोर्ट पर आंधी-तूफान के बीच एअर इंडिया के 3 विमानों को पहुंचा नुकसान, जांच में जुटा DGCA

दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रविवार शाम तेज आंधी के कारण ग्राउंड सपोर्ट उपकरण एअर इंडिया के विमान से टकरा गए थे. इसमें तीन विमान क्षतिग्रस्त हो गए, जिसके बाद अब नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने मामले की जांच शुरू कर दी है. तीनों विमानों को जांच और मरम्मत के लिए ग्राउंडेड कर दिया गया है.

दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर तेज आंधी की वजह से एअर इंडिया के तीन विमान ग्राउंड सपोर्ट उपकरण से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गए थे नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने इस पूरे मामले को गंभीरता से लिया है. डीजीसीए इस हादसे की पूरी जांच करेगा और लापरवाही बरतने वालों की जिम्मेदारी तय करेगा.

ये हादसा रविवार शाम को आईजीआई एयरपोर्ट के टर्मिनल 2 (T2) पर हुआ था. अचानक आई तेज आंधी और तूफान की वजह से वहां खड़े ग्राउंड सपोर्ट उपकरण अपनी जगह से हिल गए थे.

तेज हवाओं के थपेड़ों के कारण ये उपकरण वहां पार्क किए गए एयर इंडिया के तीन सिंगल आयल एयरक्राफ्ट से जा टकराए. इस टक्कर में तीनों विमानों को नुकसान पहुंचा है. सरकारी सूत्रों ने इस बात की पुष्टि की है कि इस मामले की गहन जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी.

एयरपोर्ट से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, रविवार शाम करीब 4:40 बजे अचानक बहुत तेज हवाएं चलने लगीं. उस समय तूफान को लेकर मौसम विभाग की तरफ से कोई पहले से चेतावनी नहीं दी गई थी. पार्किंग स्टैंड पर खड़े इंडिगो इंजीनियरिंग और एअर इंडिया इंजीनियरिंग के एक स्टेप लैडर और एक ट्रेस्टल तेज हवा की वजह से अपनी जगह से खिसक गए और विमानों से टकरा गए.

इंडिगो के सूत्रों का कहना है कि उन्होंने अपने ट्रेस्टल को अच्छी तरह बांधकर सुरक्षित किया था, लेकिन आंधी इतनी तेज थी कि वो खुल गया.

जांच के लिए विमान ग्राउंडेड

हादसे के बाद तीनों विमानों को जांच और मरम्मत के लिए खड़ा (ग्राउंडेड) कर दिया गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि इनमें से एक विमान को ठीक होने में कुछ दिन का समय लगेगा, जबकि बाकी दो विमान इसी हफ्ते दोबारा उड़ान भर सकेंगे.

इस घटना ने एयरपोर्ट की सुरक्षा और प्रबंधन पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं. सभी एयरलाइंस और एयरपोर्ट अधिकारी इस बात से हैरान हैं कि इतने बड़े तूफान को लेकर पहले से कोई मौसम चेतावनी क्यों नहीं जारी की गई. अगर मौसम की चेतावनी पहले मिल जाती, तो मैदान पर मौजूद सभी उपकरणों को समय रहते सुरक्षित बांध दिया जाता, जिससे ये हादसा टल सकता था.

इसी साल जनवरी में घने कोहरे के बीच न्यूयॉर्क से आए एयर इंडिया के एक नए ए350 विमान के इंजन में रनवे पर चलते समय एक लावारिस बैग कंटेनर समा गया था. डीजीसीए अब इन सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रहा है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments