Homeभारतमहाराष्ट्रामुंबई : मॉडल पर होगा बेस्ट डिपो का विकास, मुंबईकरों और कर्मचारियों...

मुंबई : मॉडल पर होगा बेस्ट डिपो का विकास, मुंबईकरों और कर्मचारियों के हित केंद्र में रखकर बनेगा रोडमैप

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को बेस्ट (BEST) बस डिपो के आधुनिकीकरण और पुनर्विकास को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक की। उन्होंने निर्देश दिया कि बेस्ट के भविष्य का खाका तैयार करते समय नागरिकों के हित, कर्मचारियों के कल्याण और मुंबई के दीर्घकालीन विकास को केंद्र में रखा जाए।

मुंबई: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को बेस्ट (BEST) बस डिपो के आधुनिकीकरण और पुनर्विकास को लेकर महत्वपूर्ण बैठक की। उन्होंने निर्देश दिया कि बेस्ट के भविष्य का खाका तैयार करते समय नागरिकों के हित, कर्मचारियों के कल्याण और मुंबई के दीर्घकालीन विकास को केंद्र में रखा जाए। बेस्ट का संचालन केवल एक संस्था की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि मुंबई महानगरपालिका, राज्य सरकार और शहर से जुड़ी सभी एजेंसियों की सामूहिक जिम्मेदारी है। इसलिए सभी संबंधित विभागों के बीच समन्वय और संवाद आवश्यक है। बेस्ट के डिपो परिसरों का विकास दो चरणों में किया जाएगा और भविष्य में बसों की संख्या बढ़ाने की योजना भी बनाई जाएगी।

नहीं बेची जाएगी जमीन

फडणवीस ने स्पष्ट किया कि बेस्ट की किसी भी जमीन को बेचा नहीं जाएगा। सभी परियोजनाएं सार्वजनिक-निजी भागीदारी (PPP) मॉडल के तहत विकसित की जाएंगी, जबकि जमीन और संपत्तियों का स्वामित्व बेस्ट के पास ही रहेगा। दीर्घकालीन लीज मॉडल के जरिए विकास कार्य किए जाएंगे।

डिपो में बनेंगे म्यूजियम, आर्ट गैलरी और मराठी सिनेमा हॉल

उन्होंने कहा कि डिपो के पुनर्विकास को केवल व्यावसायिक परियोजना तक सीमित नहीं रखा जाएगा। यहां संग्रहालय, खेल सुविधाएं, सांस्कृतिक केंद्र, आर्ट गैलरी, सार्वजनिक पार्किंग और अन्य सामाजिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। कुछ डिपो में 300 से 400 सीटों वाले मराठी फिल्मों के लिए समर्पित सिनेमाघरों की भी संभावना पर विचार किया जाएगा। कर्मचारियों के लिए आधुनिक आवासीय परिसर भी बनाए जाएंगे।

सिंगापुर, पेरिस, हांगकांग और लंदन की तर्ज पर होंगे बस डिपो

बैठक में बेस्ट प्रशासन ने बताया कि मुंबई के 132 एकड़ क्षेत्र में फैले 22 बस डिपो का पुनर्विकास ‘डिजाइन, बिल्ड, फाइनेंस, ऑपरेट एंड ट्रांसफर’ (DBFOT) मॉडल पर किया जाएगा। इसके तहत 7,000 नई बसों की व्यवस्था, स्मार्ट ईवी चार्जिंग स्टेशन, कर्मचारियों के लिए आवास, कमर्शियल कॉम्प्लेक्स, रिटेल मॉल, अर्बन प्लाजा और सार्वजनिक पार्किंग सुविधाएं विकसित की जाएंगी। यह परियोजना सिंगापुर, पेरिस, हांगकांग और लंदन के आधुनिक बस डिपो की तर्ज पर तैयार की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments