Homeभारतप्रकाश जांगू बने भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री, क्षेत्र में खुशी...

प्रकाश जांगू बने भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री, क्षेत्र में खुशी की लहर

भीनमाल (मुकेश सोलंकी)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व ने सांगठनिक विस्तार करते हुए ओबीसी मोर्चा की नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की है। इस नई कार्यकारिणी में करडा (रानीवाड़ा) के भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रकाश जांगू को एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए भाजपा ओबीसी मोर्चा का प्रदेश मंत्री नियुक्त किया गया है। उनकी इस नियुक्ति से स्थानीय कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।

शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार

भाजपा ओबीसी मोर्चा में प्रदेश मंत्री जैसा महत्वपूर्ण दायित्व मिलने पर प्रकाश जांगू ने शीर्ष नेतृत्व के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की है। उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ और ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र कुमावत सहित तमाम केंद्रीय, प्रदेश एवं जिला नेतृत्व का आभार जताया। जांगू ने कहा कि संगठन ने उन पर जो भरोसा जताया है, वे उस पर पूरी निष्ठा से खरा उतरेंगे और ओबीसी समाज के साथ-साथ पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएंगे।

बधाई देने वालों का लगा तांता

जैसे ही प्रकाश जांगू की नियुक्ति की आधिकारिक सूचना क्षेत्र में पहुंची, भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों में हर्ष की लहर दौड़ गई। रानीवाड़ा और करडा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर और आतिशबाजी कर इस फैसले का स्वागत किया। सोशल मीडिया से लेकर व्यक्तिगत रूप से उन्हें बधाई और शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा हुआ है। स्थानीय नेताओं का कहना है कि जांगू की सक्रियता और जमीनी पकड़ को देखते हुए संगठन ने यह सही फैसला लिया है, जिससे आगामी समय में पार्टी को और मजबूती मिलेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments