Homeटॉप न्यूज़खाकी और कुर्सी को खुली चुनौती: युवाओं को कीड़ा समझने की भूल...

खाकी और कुर्सी को खुली चुनौती: युवाओं को कीड़ा समझने की भूल सरकार को पड़ेगी भारी, लोक गायिका नेहा सिंह राठौर का सबसे घातक पलटवार

महानगर : देश की राजनीति और ज्वलंत मुद्दों पर अपनी बेबाक आवाज बुलंद करने वाली प्रसिद्ध भोजपुरी लोक गायिका नेहा सिंह राठौर ने इस बार सत्ता के गलियारों में ऐसा सियासी बारूद फोड़ा है, जिससे हड़कंप मच गया है। हाल ही में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ को लेकर देश के युवाओं में उपजे आक्रोश के बीच नेहा सिंह राठौर ने एक बेहद आक्रामक वीडियो पोस्ट जारी किया है। उन्होंने सीधे तौर पर केंद्र सरकार की नीतियों और व्यवस्था पर अब तक का सबसे तीखा और घातक व्यंग्य कसा है।

नेहा सिंह राठौर ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी करते हुए सत्तासीनों को चेतावनी भरे लहजे में कहा कि दीमकों ने इस देश को खोखला कर दिया है, लेकिन अब वक्त बदल चुका है। अब ये कॉकरोच इन दीमकों को खा जाएंगे। कॉकरोच पूरी तरह से मैदान में उतर चुके हैं और यही वजह है कि अब दीमकों के भीतर डर का साफ माहौल देखा जा सकता है। उन्होंने आगे गरजते हुए कहा कि देश के पढ़े-लिखे बेरोजगार युवाओं को कीड़ा समझने की जो भूल सरकार और इस सिस्टम ने की है, वह उसे बहुत भारी पड़ने वाली है।

युवाओं के अपमान पर भड़का गुस्सा

नेहा सिंह राठौर का यह बयान ऐसे समय में आया है जब नीट (NEET) पेपर लीक, रिकॉर्डतोड़ बेरोजगारी और महंगाई को लेकर युवाओं का गुस्सा सातवें आसमान पर है। हाल ही में सुप्रीम कोर्ट की एक टिप्पणी के बाद अस्तित्व में आई ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की तरफ इशारा करते हुए नेहा ने साफ कर दिया कि युवाओं के इस डिजिटल आंदोलन को अब दबाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि जब युवाओं के हक और उनके भविष्य पर लात मारी जाती है, तब व्यवस्था के खिलाफ ऐसा ही महासंग्राम छिड़ता है।

यह वीडियो सोशल मीडिया पर जंगल की आग की तरह वायरल हो रहा है और इसे लाखों युवाओं का समर्थन मिल रहा है। नेहा के इस बेहद आक्रामक और तीखे तेवर ने विपक्ष को बैठे-बिठाए सरकार को घेरने का एक नया हथियार दे दिया है, जबकि सत्ता पक्ष घक तंज के बाद पूरी तरह से बैकफुट पर नजर आ रहा है\

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments