Homeभारतदिल्लीसंत शेरसिंह के 37वें महापरिनिर्वाण दिवस पर ट्रस्ट ने दी श्रद्धांजलि, 20...

संत शेरसिंह के 37वें महापरिनिर्वाण दिवस पर ट्रस्ट ने दी श्रद्धांजलि, 20 हस्तियों को सम्मानित करने की घोषणा

11 अक्टूबर को आयोजित होगा भव्य समारोह; प्रो. मनोज कुमार कैन को मिलेगा ‘अंतर्राष्ट्रीय कबीर रत्न अवार्ड’

नई दिल्ली | महानगर मेट्रो ब्यूरो : दिल्ली देहात के गाँव लिबासपुर में जन्में महान समाज सुधारक संत शेरसिंह के 37वें महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर दिल्ली विश्वविद्यालय के कला संकाय में ‘संत शेरसिंह रिसर्च एण्ड एजुकेशनल ट्रस्ट’ द्वारा एक भव्य श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान ट्रस्ट के चेयरमैन प्रो. हंसराज सुमन ने शिक्षा, साहित्य, समाज सेवा और पत्रकारिता जगत की 20 प्रमुख हस्तियों को सम्मानित करने की घोषणा की।

कबीर के विचारों के वाहक थे संत शेरसिंह

श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए प्रो. हंसराज सुमन ने कहा कि संत शेरसिंह मध्यकालीन क्रांतिकारी कवि कबीर साहेब के सच्चे अनुयायी थे। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन दिल्ली और हरियाणा के ग्रामीण क्षेत्रों में कबीर की वाणी, साखियाँ और बीजक के माध्यम से मानवता, भाईचारे और सामाजिक समानता के प्रचार-प्रसार में समर्पित कर दिया। उन्होंने जातिप्रथा, छुआछूत और धार्मिक आडंबरों के विरुद्ध जन-जागृति फैलाई और प्रशासन तक भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज पहुंचाई।

अक्टूबर में सजेगा सम्मान समारोह

ट्रस्ट द्वारा आगामी 11 अक्टूबर 2026 को दिल्ली विश्वविद्यालय के पीजीडीएवी कॉलेज में एक विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। इस वर्ष का प्रतिष्ठित ‘अंतर्राष्ट्रीय कबीर रत्न अवार्ड’ डीयू के हिंदी विभाग के प्रोफेसर मनोज कुमार कैन को प्रदान किया जाएगा। उन्हें सम्मान स्वरूप 11 हजार रुपये, शॉल, स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र भेंट किया जाएगा। प्रो. कैन के अलावा विभिन्न क्षेत्रों की अन्य प्रमुख हस्तियों को भी सम्मानित किया जाएगा, जिनमें शामिल हैं:

शिक्षा एवं विज्ञान: प्रो. हरिओम दहिया, प्रो. संगीता मित्तल, प्रो. संदीप कुमार, प्रो. प्रमोद कुमार, प्रो. विंध्यावासिनी पांडेय, डॉ. के. योगेश, डॉ. सुभाष आनंद और प्रो. गीता सहारे।

पत्रकारिता एवं मीडिया: वरिष्ठ पत्रकार डॉ. मनोज वर्मा (संसद टीवी), मानसी मिश्रा (आज तक डिजिटल), डॉ. बलवान सिंह बिबयान (संपादक, स्टार सवेरा) और श्री सत्यपाल बौद्ध (संपादक, दैनिक सीमांत रक्षक)।

समाज सेवा एवं अन्य: जज श्री जगमोहन सिंह, डॉ. विकास यादव और डॉ. पदम गंगोत्रा।

वंचित वर्ग के लिए ट्रस्ट का संकल्प

ट्रस्ट की उपाध्यक्ष सुश्री पल्लवी प्रियदर्शिनी और सदस्य डॉ. योगेंद्र पाटिल ने ट्रस्ट की भावी योजनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि ट्रस्ट का मुख्य उद्देश्य स्कूल छोड़ चुके बच्चों को पुनः शिक्षा से जोड़ना, बालिकाओं को प्रोत्साहित करना और जनजातीय क्षेत्रों के बच्चों को मुख्यधारा में लाना है। साथ ही, दलित एवं पिछड़े वर्ग के शोधार्थियों को शोध सामग्री और छात्रवृत्ति उपलब्ध कराने के लिए ट्रस्ट प्रतिबद्ध है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments