Homeमनोरजनबॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने शाही अंदाज में कालीघाट में मां काली...

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने शाही अंदाज में कालीघाट में मां काली के किये दर्शन

अभिनेत्री ने कहा, मैं विशेष रूप से यहां की महिलाओं के लिए प्रार्थना की हूं, कि मां काली उन्हें संकट से उबारें और उन्हें न्याय मिले

कोलकाता: राज्य में विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंका जा चुका है। ऐसे में चुनावी प्रचार-प्रसार इस समय पूरे जोरों पर है। इसी माहौल के बीच, बॉलीवूड अभिनेत्री एवं भाजपा सांसद कंगना रनौत मंगलवार दोपहर को कोलकाता पहुँची। कोलकाता में पहुंचते ही अभिनेत्री से राजनेता बनीं कंगना ने कालीघाट मंदिर में जाकर मां काली की पूजा-अर्चना की। हल्के गुलाबी रंग की साड़ी पहने, जिसके किनारे चौड़ी नारंगी पट्टी थी, इनके बीच बाॅलीवूड अदाकारा भारी गहनों से सजी हुई, कंगना ने सचमुच शाही अंदाज में मंदिर में प्रवेश किया। मां काली की पूजा करने के अलावा, उन्होंने नकुलेश्वर भैरव मंदिर में भी प्रार्थना की।


इस अवसर पर अभिनेत्री ने कहा, मैं हमेशा से शक्ति की उपासक रही हूँ। आज, माँ काली का बुलावा मिलने पर, मैं यहाँ आई हूँ। मैंने पूरे देश के कल्याण के लिए प्रार्थना की। हालाँकि, मैंने विशेष रूप से बंगाल की महिलाओं के लिए प्रार्थना की है, कि मां काली उन्हें संकट से उबारें और उन्हें न्याय मिले। इसके अलावा, मैंने आने वाले चुनावों में भाजपा के लिए अनुकूल परिणाम की भी प्रार्थना की हूं। कंगना ने बंगाल के लोगों के कल्याण की अपनी इच्छा व्यक्त की।

हालाँकि, अभिनेत्री ने इस बारे में कोई टिप्पणी करने से परहेज किया कि, क्या वह किसी विशेष व्यक्ति के लिए चुनाव प्रचार करने कोलकाता आई है। बताया जा रहा है कि पश्चिम बंगाल के स्टार प्रचारकों की सूची में भाजपा की तरफ से कंगना का नाम भी शामिल किया गया है, इसी के कारण उनका कोलकाता पहुंचने के पीछे का कारण बताया जा रहा है। वह यहां के भाजपा कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाने एवं राज्य में कमल खिलाने का आवेदन करते चुनावी जनसभा में जल्द नजर आ सकती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments