मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा एयर स्ट्रिप पर एक बड़ा हादसा टल गया है। छिंदवाड़ा से उड़ान भरने से पहले पूर्व सांसद नकुलनाथ के विमान में खराबी आ गई। पायलट की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया है। इसके बाद कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी और नकुलनाथ सड़क मार्ग से नागपुर रवाना हुए।
हाइलाइट्स
छिंदवाड़ा एयर स्ट्रिप पर टला बडा हादसा
उड़ान भरने से पहले नकुलनाथ के विमान का इंजन फेल
विमान में सवार थे नकुलनाथ और कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी
पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
छिंदवाड़ा: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा एयर स्ट्रिप पर मंगलवार सुबह उस समय बड़ा हादसा टल गया, जब पूर्व सांसद नकुलनाथ और कांग्रेस के प्रभारी हरीश चौधरी को लेकर भोपाल के लिए उड़ान भरने वाला विमान अचानक तकनीकी खराबी का शिकार हो गया। विमान में दोनों नेताओं के साथ स्टाफ के सदस्य भी सवार थे। विमान को उड़ान भरने के लिए तैयार किया जा चुका था और वह रनवे पर खड़ा था। इसी दौरान इंजन में खराबी सामने आई।
विमान को उड़ाने से रोक दिया
स्थिति को भांपते हुए पायलट ने तत्काल विमान को उड़ाने का निर्णय रोक दिया और विमान में सवार सभी लोगों को सुरक्षित नीचे उतार लिया। जानकारी के मुताबिक मंगलवार सुबह पूर्व सांसद नकुलनाथ और प्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी कांग्रेस की बैठक में शामिल होने के लिए भोपाल रवाना होने वाले थे। दोनों नेता छिंदवाड़ा एयर स्ट्रिप पहुंचे। उनके साथ विमान का स्टाफ भी मौजूद था।
इंजन में तकनीकी समस्या आ गई
नेताओं के विमान में सवार होने के बाद उड़ान की तैयारी शुरू हुई। विमान का इंजन चालू किया गया लेकिन कुछ देर बाद विमान में तकनीकी समस्या सामने आ गई। विमान उड़ान भरने के बजाय रनवे पर ही खड़ा रहा। इंजन में खराबी की जानकारी मिलने के बाद पायलट ने तत्काल सतर्कता दिखाई।
पायलट ने नहीं लिया जोखिम
विमान की तकनीकी स्थिति को देखते हुए पायलट ने किसी तरह का जोखिम नहीं लिया। पूर्व सांसद नकुलनाथ और कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी समेत विमान में मौजूद सभी लोगों को सुरक्षित बाहर उतारा गया। इसके बाद विमान की तकनीकी जांच की गई।
टल गया संभावित खतरा
बताया जा रहा है कि यदि विमान रनवे से उड़ान भरने के बाद इंजन की समस्या सामने आती तो स्थिति गंभीर हो सकती थी। हालांकि समय रहते तकनीकी खराबी का पता चल जाने से संभावित खतरा टल गया।
दोनों नेता जाने वाले थे भोपाल
हरीश चौधरी और नकुलनाथ को भोपाल में आयोजित कांग्रेस की बैठक में शामिल होना था। विमान में आई खराबी के कारण दोनों नेताओं की यात्रा का कार्यक्रम बदल गया। विमान से भोपाल जाने के बजाय कांग्रेस प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी सड़क मार्ग से भोपाल के लिए रवाना हुए। वहीं, पूर्व सांसद नकुलनाथ नागपुर के लिए रवाना हो गए। विमान की उड़ान रद्द होने के बाद दोनों नेताओं और उनके स्टाफ ने राहत की सांस ली।
एयर स्ट्रिप पर मची हलचल
विमान के इंजन में खराबी सामने आने के बाद कुछ समय के लिए छिंदवाड़ा एयर स्ट्रिप पर हलचल बढ़ गई। विमान को उड़ान भरने से रोक दिया गया। तकनीकी टीम ने विमान की जांच शुरू की। हालांकि इंजन में किस स्तर की खराबी आई और तकनीकी समस्या का वास्तविक कारण क्या था इसकी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।
उड़ान भरने से पहले थम गई यात्रा
सुबह छिंदवाड़ा से भोपाल की ओर रवाना होने की तैयारी कर रहे दोनों कांग्रेस नेताओं की यात्रा अचानक बदल गई। कुछ मिनट पहले तक विमान से भोपाल जाने की तैयारी चल रही थी लेकिन इंजन में आई खराबी ने पूरा कार्यक्रम बदल दिया।
विमान रनवे पर ही खड़ा रहा
विमान रनवे पर ही खड़ा रहा और दोनों नेताओं को वैकल्पिक मार्ग से अपने गंतव्य के लिए रवाना होना पड़ा। घटना की जानकारी सामने आने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भी चर्चा शुरू हो गई। हालांकि दोनों नेता सुरक्षित हैं और अपने निर्धारित कार्यक्रम के लिए रवाना हो गए। हालांकि विमान में तकनीकी खराबी आने की जानकारी खुद नकुलनाथ में अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट डाल कर दी जिसके बाद उन्हें सड़क मार्ग से भोपाल जाना पड़ा।

