Homeभारतउत्तरप्रदेश'मैं 100 करोड़ की मालकिन हूं, थैंक्‍यू भगवान जी!', गोरखपुर में स्‍टेशन...

‘मैं 100 करोड़ की मालकिन हूं, थैंक्‍यू भगवान जी!’, गोरखपुर में स्‍टेशन अधीक्षक ने बेटी संग मिल रिश्‍तेदारों से ठगे पैसे

गोरखपुर के सहजनवा रेलवे स्‍टेशन पर अधीक्षक पद पर तैनात ध्रुव नारायण सिंह ने बेटी गरिमा के साथ मिलकर ठगी का धंधा शुरू कर दिया। दोनों को पुलिस ने अरेस्‍ट कर लिया है।

यूपी के गोरखपुर में एक चालबाज स्‍टेशन अधीधक पिता और बेटी ने मिलकर अपने रिश्तेदारों सहित कई लोगों से 3 करोड़ 67 लाख रुपए ठग लिए। पुलिस ने दोनों को अरेस्‍ट कर जेल भेज दिया है। पुलिस के हाथ गरिमा सिंह की एक डायरी लगी है जिसमें उसने लिखा है कि वह 100 करोड़ की मालकिन है। उसने डिंफेडर कार के लिए भगवान को धन्‍यवाद दिया है।

एम्स थाना क्षेत्र स्थित महादेव झारखंडी के रहने वाले ध्रुव नारायण सिंह सहजनवा रेलवे स्टेशन पर स्टेशन अधीक्षक के पद पर तैनात है। उनकी बेटी गरिमा सिंह की शादी कुशीनगर के भानु प्रताप सिंह से हुई थी। उनके दो बच्चे भी हैं। पति ठेकेदारी का काम करता है, लेकिन काम सही न चलने की वजह से वह भी अपनी पत्नी संग आकर ससुराल रहने लगा।

गरिमा सिंह ने अपने पिता के साथ मिलकर लोगों को ठगने का प्‍लान बनाया। इसके तहत ऐसे लोगों को चुना गया जिन्हें लोन की आवश्यकता थी या फिर उनका लोन चल रहा था। इसके लिए उन्होंने गूगल पर भी कई आइडिया सर्च किए थे और इससे संबंधित कुछ फिल्में भी देखी थीं। सबसे पहले बाप-बेटी ने मिलकर अपने रिश्तेदारों को निशाना बनाया। उन्हें लोन दिलवाकर लोन की 20 से 30 परसेंट राशि दे दी गई। शेष रुपये अपने अकाउंट में ट्रांसफर करा लिए और उनसे कहा गया कि इन पैसों को वह खुद चुकाएंगे। धीरे-धीरे कर उनका ऋण माफ हो जाएगा। यह सुनकर उनके रिश्तेदार झांसे में आ गए।

सत्‍येंद्र प्रकाश ने की पुलिस से शिकायत

कुछ दिनों तक तो उनकी किस्त जमा की गई, लेकिन फिर बाद में आरोपी टालमटोल करने लगे। धीरे-धीरे यह सिलसिला आगे बढ़ता गया। ध्रुव नारायण सिंह ने अपने कुछ सहकर्मियों को भी गरिमा सिंह से मिलवाया। इन्हीं में से एक सत्येंद्र प्रकाश सिंह हैं। उनका कार लोन पहले से चल रहा था। गरिमा ने उनको बताया कि आपका लोन चुटकियों में खत्म करवा दूंगी। इसके लिए आपको एक पर्सनल लोन लेना पड़ेगा जिसकी राशि मेरे खाते पर ट्रांसफर करनी होगी।

छह बैंकों से 1. 67 करोड़ रुपये ले लिए

सत्य प्रकाश सिंह ने पुलिस को बताया कि मैं उसके झांसे में आ गया। गरिमा ने मेरे डॉक्यूमेंट ले लिए और लगभग छह बैंकों से 1. 67 करोड़ रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिए। कुछ महीनों तक तो गरिमा द्वारा किस्त की राशि जमा की गई लेकिन जब किस्त जमा होनी बंद हो गई तो बैंक का नोटिस मेरे पास आने लगा। मैंने गरिमा से संपर्क किया तो वह आनाकानी करने लगी। थक-हार कर मैंने 1 अगस्त 2026 को एम्स थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।

डायरी में भगवान को दिया धन्‍यवाद

पुलिस की जांच पड़ताल में गरिमा सिंह की एक डायरी हाथ लगी है। इसमें उसने लिखा है- ‘हे भगवान जल्द ही मेरी मनोकामना पूरी हो और मैं 100 करोड़ रुपये कमा सकूं।’ डायरी में उसने हर दिन भगवान को धन्यवाद दिया है। और यूं ही आगे बढ़ने की कामना की है। उसने एक नोट में लिखा है- ‘मैं गरिमा सिंह अब 100 करोड़ की मालकिन हूं, मेरे पास घर है। डिफेंडर कार और बेशुमार दौलत है।’

एसपी सिटी निमिष पाटिल का कहना है कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनके साथ और कौन लोग शामिल है, उनकी भी तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments