Homeभारतउत्तरप्रदेश'शादी नहीं की तो बेटे को मार डालूंगा! Insta वाले आशिक ने...

‘शादी नहीं की तो बेटे को मार डालूंगा! Insta वाले आशिक ने 11 साल के बच्चे का अपहरण, लखनऊ पुलिस ने 6 घंटे में पकड़ा

लखनऊ की महिला और बहराइच के युवक के बीच इंस्‍टाग्राम से परिचय शुरू हुआ। बाद में महिला ने बात करने से इनकार कर दिया।

लखनऊ: जब प्यार की जगह सनक ले ले और मोहब्बत में नफरत का जहर घुल जाए तो रिश्ते किस कदर खौफनाक मोड़ ले सकते हैं, इसका उदाहरण लखनऊ के मड़ियांव इलाके में देखने को मिला। इंस्टाग्राम की रील्स से शुरू हुई 9 महीने पुरानी लव स्टोरी का अंजाम जब शादी के इनकार पर पहुंचा तो बहराइच के 25 साल के सिरफिरे आशिक अजय यादव ने महिला के 11 साल के मासूम बेटे को अगवा कर लिया।

बताया जाता है कि अगवा करने से पहले आरोपी ने महिला को धमकी दी थी कि ‘शादी नहीं की तो बेटे को मार डालूंगा’। हरकत में आई मड़ियांव पुलिस और सर्विलांस टीम ने ‘मिशन बहराइच’ चलाकर महज 6 घंटे के भीतर मासूम को सुरक्षित बचा लिया और आरोपी किडनैपर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

दूरी बनाई तो शादी का दबाव बनाने लगा आरोपी

मड़ियांव ​पुलिस ने बताया कि 35 वर्षीय पीड़ित महिला की 9 महीने पहले इंस्टाग्राम के जरिए अजय यादव उर्फ छन्नू लाल से पहचान हुई थी। धीरे-धीरे बातचीत बढ़ी और महिला और युवक के बीच प्रेम संबंध बन गए। हालांकि, कुछ समय बाद दोनों के बीच अनबन शुरू हो गई और महिला ने दूरी बना ली। इसके बावजूद आरोपी अजय लगातार महिला पर दोबारा साथ रहने और शादी करने का दबाव बना रहा था।

​शादी से इनकार पर दी धमकी

​जब महिला ने शादी से साफ इनकार कर दिया तो आरोपी अजय बौखला गया। उसने महिला को फोन पर अंजाम भुगतने की धमकी दी और उसके 11 साल के मासूम बेटे को अगवा कर लिया। महिला ने तुरंत मड़ियांव थाने पहुंचकर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए BNS की धारा 351(2) और 140(1) के तहत मुकदमा दर्ज कर टीमों का गठन किया और आरोपी की तलाश शुरू कर दी।

​6 घंटे में सर्विलांस का एक्शन

​डीसीपी उत्तरी अमित कुमार आनंद के निर्देश पर मड़ियांव पुलिस और सर्विलांस टीम ने तुरंत सर्च ऑपरेशन शुरू किया। मोबाइल लोकेशन और तकनीकी सबूतों के आधार पर पुलिस को पता चला कि आरोपी बच्चे को लेकर बहराइच के कैसरगंज स्थित ग्राम चुलम्भा में छुपा हुआ है। संयुक्त पुलिस टीम ने तुरंत वहां छापेमारी कर आरोपी अजय यादव को धर दबोचा और बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments