HomeमनोरजनBollywood news: राजपाल यादव-राधा की अनोखी प्रेम कहानी चर्चा में

Bollywood news: राजपाल यादव-राधा की अनोखी प्रेम कहानी चर्चा में

Bollywood news: बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में चेक बाउंस मामले में बेल मिलने के बाद उन्होंने पत्नी राधा यादव के साथ अपनी प्रेम कहानी साझा की, जो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही है।

राजपाल यादव और राधा यादव की प्रेम कहानी में उम्र का बड़ा फासला कभी दीवार नहीं बना। दोनों के बीच 13 साल 5 महीने का एज गैप है, बावजूद इसके इन्होंने अपने रिश्ते को मजबूती से निभाया। राधा कनाडा में रहती थीं और वहीं उनकी मुलाकात अभिनेता से हुई थी। उस समय राजपाल यादव अपनी एक फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में कनाडा गए थे। एक कॉमन फ्रेंड के जरिए दोनों की जान-पहचान हुई, जो जल्द ही दोस्ती में बदल गई।

करीब 10 महीने तक राजपाल और राधा का रिश्ता लॉन्ग डिस्टेंस रहा। समय के साथ यह दोस्ती गहरे प्यार में बदल गई। वर्ष 2003 में राधा भारत आईं और दोनों ने शादी कर ली। हालांकि, इस रिश्ते की राह इतनी आसान नहीं थी। राधा के परिवार को इस शादी से ऐतराज था। मुख्य वजह दोनों के बीच उम्र का अंतर था, जो करीब 13.5 साल का था।

परिवारवालों को दामाद पसंद नहीं आए, लेकिन बेटी राधा की जिद ने माता-पिता को आखिरकार मानने पर मजबूर कर दिया। दोनों ने अपने रिश्ते पर लगातार भरोसा रखा और समय के साथ परिवार को भी मना लिया। आज उनकी शादी को 23 साल हो चुके हैं और दोनों साथ में खुशहाल जीवन बिता रहे हैं।

राजपाल यादव ने हालिया बातचीत में कहा, “हमारे बीच उम्र का अंतर कभी भी हमारे रिश्ते के बीच नहीं आया। राधा ने हमेशा मेरे साथ मजबूती से खड़ी रही है।” सोशल मीडिया पर दोनों की जोड़ी को खूब सराहा जा रहा है, फैंस उनकी साथ की पुरानी और नई तस्वीरें साझा कर रहे हैं।

राजपाल यादव की यह प्रेम कहानी एक मिसाल बन गई है कि प्यार में न उम्र की सीमा होती है, न सरहद की। लंबे समय तक लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में रहने के बाद दोनों ने अपना रिश्ता मजबूत किया और परिवार की रजामंदी से शादी की। आज दोनों का रिश्ता बॉलीवुड की चर्चित प्रेम कहानियों में गिना जाता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments