Bollywood news : बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान की मां परवीन खान का 8 अप्रैल 2026 को निधन हो गया. वे लंबे समय से उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रही थीं. परवीन खान की तबीयत पिछले साल अक्टूबर 2025 में बिगड़ी थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जरीन ने उस समय सोशल मीडिया पर फैंस से अपनी मां के लिए दुआओं की अपील की थी. अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद वे कुछ समय ठीक रहीं, लेकिन 2026 में दोबारा उनकी सेहत बिगड़ने पर उन्हें फिर अस्पताल ले जाना पड़ा.
परिवार की तरफ से जारी आधिकारिक जानकारी के मुताबिक बुधवार सुबह 10 बजे परवीन खान का अंतिम संस्कार किया जाएगा. जरीन खान अपनी मां को बेहद करीब मानती थीं. 38 साल की जरीन ने अभी तक शादी नहीं की है और अपनी हर छोटी-बड़ी बात अपनी मां से शेयर करती थीं. सोशल मीडिया पर भी वे अक्सर मां के साथ अपनी तस्वीरें पोस्ट करती रहती थीं. मां की बीमारी के दौरान जरीन को हमेशा चिंता बनी रहती थी. अब उनके इस सबसे बड़े सहारे के जाने से वे पूरी तरह से टूट गई हैं.

